तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह में सूट पहनने को लेकर उठे सवालों का जवाब दिया। उन्होंने पूछा कि DMK और AIADMK को उनके सूट पहनने पर आपत्ति क्यों है। विजय ने कहा, “मेरी राजनीति भी मेरे सूट की तरह ब्लैक एंड व्हाइट होगी। ये रंग साफ सोच और बिना किसी भ्रम के फैसले लेने का संदेश देते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद को मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि जनता का पहला सेवक मानते हैं। हॉर्स-ट्रेडिंग के आरोपों को खारिज किया विजय ने विपक्ष के हॉर्स-ट्रेडिंग के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद दोनों द्रविड़ दल DMK और AIADMK ने सत्ता हासिल करने के लिए हॉर्स-ट्रेडिंग की कोशिशें की थीं। विजय ने आरोप लगाया कि DMK की पारिवारिक राजनीति उसकी चुनावी हार का बड़ा कारण बनी। उन्होंने कहा कि जनता अब नई राजनीति चाहती है और TVK उसी उम्मीद का प्रतिनिधित्व कर रही है। विजय की स्पीच की 5 बातें… तिरुचिरापल्ली के वोटरों को दिया धन्यवाद विजय ने तिरुचिरापल्ली ईस्ट विधानसभा के वोटर का आभार जताया। हालांकि चुनाव जीतने के बाद उन्होंने इस सीट से इस्तीफा देकर चेन्नई की पेरम्बूर सीट अपने पास रखी है, लेकिन उन्होंने कहा कि तिरुचिरापल्ली के लोग हमेशा उनके दिल के करीब रहेंगे। विजय ने कहा- लोग मुझे पेरम्बूर का विधायक कहते हैं, लेकिन तिरुचिरापल्ली के लोगों से मेरा भावनात्मक रिश्ता है। चुनाव में TVK की बड़ी जीत 23 अप्रैल को हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK ने 108 सीटें जीतीं। विजय ने दो सीटों- पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली ईस्ट से चुनाव लड़ा था और दोनों जगह जीत हासिल की थी। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीट छोड़ दी और पेरम्बूर सीट अपने पास रखी। ——————————– ये खबर भी पढ़ें… विजय तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बने:शपथ लेते वक्त स्पीच देने लगे तो राज्यपाल ने टोका; पहला ऑर्डर 200 यूनिट फ्री बिजली का तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने रविवार सुबह 10.15 बजे तमिल में शपथ ली। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें…
विजय बोले- DMK-AIADMK को सूट पहनने से दिक्कत क्यों:मेरी पॉलिटिक्स भी सूट की तरह ब्लैक एंड व्हाइट; मैं मुख्यमंत्री नहीं सेवक हूं


