MP Weather: प्री-मानसून सक्रिय, 10 डिग्री लुढ़का तापमान, गर्मी से मिली बड़ी राहत

MP Weather: प्री-मानसून सक्रिय, 10 डिग्री लुढ़का तापमान, गर्मी से मिली बड़ी राहत

MP Weather Update- मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम बदल गया है और एमपी के ज्यादातर इलाकों का तापमान 5 से 10 डिग्री गिर गया है। कुछ स्थानों पर बारिश और ओला वृष्टि की भी खबरें आई हैं। कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश के भी समाचार है। मध्यप्रदेश के मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र नायक के मुताबिक मध्यप्रदेश में प्री मानसून की दस्तक हो गई है। इधर, भोपाल में सोमवार को दोपहर से मौसम बदल गया है। धूलभरी आंधी के बाद बारिश भी हुई।

पर्यावरण एवं मौसम विशेषज्ञ शैलेन्द्र कुमार नायक के मुताबिक मई 2026 में मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी, शांत हवाओं और उच्च तापमान का प्रभाव स्पष्ट दिखाई दिया। महीने के अंतिम सप्ताह में अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से आई नमी के कारण प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हुईं, जिससे तापमान में गिरावट और वर्षा की स्थिति बनी। यह आगामी दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रारंभिक दस्तक का संकेत है। प्रदेश के कई जिलों में प्री-मानसून गतिविधियों से तापमान में गिरावट आई है। सतना में प्री-मानसून की 34 मिमी बारिश दर्ज की गई।

नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा

उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं उसके आसपास के क्षेत्र पर 3.1 से 7.6 किमी समुद्र तल से ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंरचण के रूप में विद्यमान पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके अलावा एक नया पश्चिमी विक्षोभ 3 जून से उत्तर-पश्चिम भारत के प्रभावित करने की संभावना है। इसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल सकता है। इस कारण मानसूनी गतिविधियों में तेजी आ सकती है। कई तेज बारिश और आंधी भी चल सकती है।

धूलभरी आंधी चलेगी

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर, खरगोन, धार, नर्मदापुरम, मंदसौर, राजगढ़, सीहोर,शाजापुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, सीधी और सिंगरौली जिलों में धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं।

वज्रपात और बारिश

मध्यप्रदेश के चंबल, ग्वालियर, अशोकनगर छोड़कर, रीवा, शहडोल संभागों के सभी जिलों में, बड़वानी, खंडवा, हरदा, बैतूल, देवास, शाजापुर, दमोह, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा एवं सिवनी जिलों में वज्रपात और बारिश के आसार हैं।

इन इलाकों में ज्यादा गर्मी

एमपी के इन इलाकों में ज्यादा गर्मी रही। नौगांव, खजुराहो, टीकमगढ़, सागर, रीवा, सतना, उमरिया और सिवनी के 30 दिनों के आंकड़ों पर नजर डाले तो पता चलेगा कि मई का ज्यादातर समय तीव्र गर्मी की चपेट में रहा। बुंदेलखंड, विंध्य और महाकौशल क्षेत्र में तापमान कई दिनों तक 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। नौगांव में 28 मई को 46.6°C तक तापमान पहुंच गया था। टीकमगढ़ में 26 से 29 मई के बीच लगातार 45°C से ऊपर तापमान दर्ज हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *