वाराणसी के पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कालेज के प्रिंसिपल सुमीत श्रीवास्तव के ट्रांसफर में 24 घंटे के अंदर ही बदलाव कर दिया गया है। रविवार को ही उनका ट्रासंफर चित्रकूट जनपद के मऊ में स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय, राजकीय मॉडल इंटर कालेज, हरदीकला में प्रिंसिपल के पद किया गया था। लेकिन सोमवार को दोपहर बाद उनके ट्रांसफर में शासन स्तर पर संशोधन कर दिया गया है। अब उन्हें राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित जुबिली कॉलेज के प्रिंसिपल के पद किया गया है। शासन में बैठे उच्चाधिकारियों के निर्णय के बाद सुमीत श्रीवास्तव के ट्रांसफर में बदलाव किया गया है। दरअसल, उनके चित्रकूट ट्रांसफर किए जाने के बाद विभाग में हलचल बढ़ गई थी, इसके पीछे की वजह थी कि उन्होंने करीब ढाई वर्षों में क्वींस कालेज की सूरत बदल थी। 25 वर्षों बाद कोई राजकीय इंटर कालेज का यूपी बोर्ड का छात्र (सूर्यदीप प्रजापति) स्टेट मेरिट की टॉप-10 लिस्ट में आया था। वहीं, दूसरी ओर चित्रकूट से आए विश्वेश्वर सिंह को क्वींस कालेज का प्रिंसिपल बनाया गया है। प्रिंसिपल ने छात्राओं के लिए फ्री कर दी थी पढ़ाई प्रिंसिपल सुमीत श्रीवास्तव ने कालेज में छात्राओं का एडमिशन शुरू कराया और पुरा छात्रों के सहयोग से छात्राओं की शिक्षा फ्री कराने का बड़ा काम किया। पुरातन छात्र के सहयोग से प्रदेश में राजकीय विद्यालयों में पहला AI रोबोटिक्स लैब की स्थापना कराने का काम किया। पुरातन छात्रों के सहयोग से स्मार्ट क्लासरूम तैयार कराया। टॉपर सूर्यदीप प्रजापति को अपने वेतन से एक लाख रुपए की मेरिट स्कॉलरशिप की शुरुआत की थी।


