बस स्टॉप पर नहीं रोकी हरियाणा रोडवेज की बस VIDEO:खेल मंत्री ने पीछा कर रूकवाई; ड्राइवर को लताड़ लगाई, वापस यात्रियों को लेने के लिए भेजी

बस स्टॉप पर नहीं रोकी हरियाणा रोडवेज की बस VIDEO:खेल मंत्री ने पीछा कर रूकवाई; ड्राइवर को लताड़ लगाई, वापस यात्रियों को लेने के लिए भेजी

हरियाणा रोडवेज एक बार फिर विवादों में आ गई। दरअसल, सूबे के पलवल क्षेत्र में एक रोडवेज बस बस स्टॉप पर खड़ी छात्राओं को बिना बैठाए ही आगे निकल गया। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम को जब यह मामला पता चला तो उन्होंने रोडवेज का पीछा और बस रूकवाकर ड्राइवर की लताड़ लगाई। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि वह अभी बस स्टॉप वापस जाए और छात्राओं को लेकर आए और बिना किसी परेशानी के उन्हें अपने गंतव्य स्थान पर छोड़े, जिसके बाद ड्राइवर ने बस को वापस लिया और बस स्टॉप पहुंचा। यहां पढ़ते हैं पूरा मामला दरअसल, कॉलेजों की छुट्‌टी होने के बाद कुछ छात्राएं पलवल-बड़ौली मार्ग पर बने बस स्टॉप पर खड़ी थीं। दोपहर करीब दो बजे एक रोडवेज बस हसनपुर से पलवल के लिए निकली। छात्राओं ने बस को रूकने का प्रयास किया, लेकिन ड्राइवर ने बस नहीं रोकी और वह आगे लेकर निकल गया। वहीं, कुछ लोगों ने इसकी जानकारी खेल मंत्री गौरव गौतम को दी, तो उन्होंने अपना काफिला रूकवाकर बस का पीछा किया। कुछ देर बाद उन्हें बस मिल गई। बस को रूकवाकर उन्होंने ड्राइवर की जमकर लताड़ लगाई। इसके अलावा उन्होंने बस को वापस भेजकर छात्राओं को बिठाने के निर्देश दिए। खेल मंत्री के विरोध के बाद बस ड्राइवर वापस बस स्टॉप पर पहुंचा। जहां इंतजार कर रही महिलाओं, छात्राओं और अन्य यात्रियों को बस में बिठाया गया। सभी यात्रियों को लेकर सवार करने के बाद बस को पलवल के लिए रवाना किया गया। क्या बोले खेल मंत्री इस पूरे मामले पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने दैनिक भास्कर एप को बताया कि हरियाणा रोडवेज की आए दिन ऐसे शिकायतें मिल रही हैं। वह इस मामले में परिवहन मंत्री अनिल विज से शिकायत करेंगे। साथ ही लिखित रूप में दोषी बस कंडक्टर और ड्राइवरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए भी सिफारिश करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *