Pratapgarh : करणी सेना ने आज छोटीसादड़ी के बंद का किया आह्वान, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग का सौंपेंगे ज्ञापन

Pratapgarh : करणी सेना ने आज छोटीसादड़ी के बंद का किया आह्वान, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग का सौंपेंगे ज्ञापन

Pratapgarh : करणी सेना एवं सर्व समाज के आह्वान पर आज स्वैच्छिक नगर बंद रखा गया। नगर के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर इस बंद का समर्थन किया। इसके साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। आयोजित नगर बंद के दौरान व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर मृतका के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और न्याय की मांग का समर्थन किया।

करणी सेना एवं सर्व समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने नहीं लाई जाती, तब तक समाज न्याय की मांग को लेकर आवाज उठाता रहेगा। ज्ञापन में राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की जाएगी।

मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई

ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व छोटीसादड़ी थाना परिसर स्थित क्वार्टर में एक महिला कांस्टेबल ने फांसी लगा ली थी। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का बताया गया, लेकिन घटना के बाद से ही परिजनों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न समाजों के लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। उनका कहना है कि घटना के पीछे के सभी पहलुओं की गहन जांच होनी चाहिए ताकि वास्तविक कारण सामने आ सके।

कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग

इस मामले को लेकर पूर्व में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ को भी ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति, मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच, एफएसएल रिपोर्ट को सार्वजनिक रूप से जांच में शामिल करने तथा यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही, प्रताड़ना अथवा दबाव की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी।

पूणिमा पर बंद रह गगरार के सभी बाजार

वहीं दूसरी तरफ गंगरार में पूर्णिमा पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को उपखंड मुख्यालय के कस्बा व स्टेशन क्षेत्र के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे। व्यापार मंडल के निर्णय की जानकारी देते हुए स्टेशन अध्यक्ष गोपाल शर्मा एवं कस्बा अध्यक्ष लादू दलाल पोरवाल ने बताया कि पूर्णिमा के चलते सर्वसम्मति से बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया था।

इसके तहत कस्बे व स्टेशन क्षेत्र की सभी दुकानें और व्यापारिक संस्थान पूर्णतः बंद रहे। हालांकि, आमजन की सहूलियत के लिए आवश्यक सेवाएं सुचारू रखी गई। मेडिकल स्टोर नियमित रूप से खुले रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *