BPSC टीचर गुंजन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पति दूसरी महिला पर लुटाते रहे पैसे, मैं पढ़ाई और परिवार संभालती रही

BPSC टीचर गुंजन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पति दूसरी महिला पर लुटाते रहे पैसे, मैं पढ़ाई और परिवार संभालती रही

Bihar BPSC Teacher Affair Controversy: BPSC शिक्षिका गुंजन ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उनका नहीं, बल्कि उनकी एक सहेली का अधिक ख्याल रखते थे। गुंजन के अनुसार, उनकी ब्यूटिशियन सहेली वर्ष 2020 में पहली बार उनके साथ उनके घर आई थी। उसी दौरान उसकी मुलाकात उनके पति से हुई थी। इसके बाद उनके पति का उस महिला के प्रति लगाव बढ़ने लगा। गुंजन ने आरोप लगाया कि धीरे-धीरे उनके पति का ध्यान उनसे, अपने काम से और बच्चों से हटकर उनकी सहेली पर केंद्रित हो गया। वह जो भी कमाई करते थे, उसका बड़ा हिस्सा उसी महिला पर खर्च करने लगे। जबकि गुंजन के पति अमन कुमार ने आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी शिक्षिका बनते ही उन्हें छोड़ दिया, जबकि उन्होंने उसे पढ़ाने के लिए अपनी पैतृक जमीन तक बेच दी थी।

जमीन बेचने की बताई असली वजह

उन्होंने कहा, “मैंने कई बार दोनों को अकेले में बातचीत करते देखा था। शुरुआत में मैंने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन जब मेरे पति का उसके प्रति आकर्षण लगातार बढ़ता गया तो मैंने इसका विरोध भी किया। इसके बावजूद उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।” गुंजन ने आगे बताया कि इसी दौरान उनके पति का पैर टूट गया, जिसके बाद उन्होंने काम करना छोड़ दिया और पूरी तरह बेरोजगार हो गए। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने लगी और घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया। इस परिस्थिति में उन्होंने अपनी जमीन बेच दी। गुंजन ने कहा कि जमीन उनकी पढ़ाई के लिए बेची गई थी। अपने पति के इस दावा को पूरी तरह गलत बताते हुए उसने कहा कि जमीन बेचने का कारण परिवार की आर्थिक तंगी और अन्य परिस्थितियां थीं, न कि उनकी शिक्षा।

पति के आरोपों पर गुंजन का पलटवार

यह पूछे जाने पर कि उनके पति उन पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का आरोप लगाते हैं, गुंजन ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2025 में वैशाली परिवार न्यायालय में पूरी घटना का उल्लेख करते हुए एक अर्जी दायर की थी। उन्होंने बताया कि तलाक के लिए दाखिल अपने आवेदन में उन्होंने पति के कथित संबंधों से जुड़ी बातों का भी जिक्र किया है। इस मामले में न्यायालय की ओर से उनके पति से जवाब भी मांगा गया था। गुंजन के अनुसार, इसके बाद उनके पति ने भी उन पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का आरोप लगाया, लेकिन अब तक वह अपने किसी भी आरोप को साबित नहीं कर पाए हैं। गुंजन ने कहा कि मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है और उन्हें उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *