ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्विशा शर्मा को श्रद्धांजलि:परिवार ने कहा-CBI पर पूरा भरोसा, बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती थी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्विशा शर्मा को श्रद्धांजलि:परिवार ने कहा-CBI पर पूरा भरोसा, बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती थी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी 16th एवेन्यू सोसाइटी में ट्विशा शर्मा मामले को लेकर आज एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा में ट्विशा के परिजन, रिश्तेदार और बड़ी संख्या में सोसाइटी के लोग शामिल हुए। सभी ने ट्विशा को श्रद्धांजलि अर्पित की और मामले में न्याय की मांग उठाई। इस दौरान लोगों ने हाथों में पोस्टर लेकर मौन मार्च भी निकाला। सोसाइटी परिसर में कुछ देर मौन रखकर ट्विशा को याद किया गया। ट्विशा का परिवार गौर सिटी 16th एवेन्यू में रहता है। परिवार ने मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) पर पूरा भरोसा जताया है। ट्विशा के पिता ने कहा कि उनकी बेटी बेहद होनहार थी और वह ऐसा कदम उठा सकती है, इस बात पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि ट्विशा बहुत दबंग थी और वह आत्महत्या नहीं कर सकती थी। उन्होंने आगे कहा कि वे भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को धन्यवाद देते हैं और CBI की प्राथमिक जांच से संतुष्ट हैं। उनके अनुसार, CBI एक प्रतिष्ठित एजेंसी है जिसने कई बड़े मामलों को सुलझाया है। परिवार को उम्मीद है कि इस केस में भी सच सामने आएगा और उन्हें CBI पर पूरा भरोसा है। वहीं, सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने बताया कि ट्विशा बेहद खुशमिजाज लड़की थी। उन्होंने ट्विशा की शादी के वीडियो भी देखे थे और यह समझ पाना मुश्किल है कि आखिर उसके साथ ऐसा कैसे हुआ। महिला ने यह भी कहा कि ट्विशा अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा मिलने की मांग की। शोक सभा के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की अपील की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *