गयाजी में 9 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला:अजीत कुमार मोहनपुर थाना ने नए थानाध्यक्ष, मुकेश कुमार वर्मा को नगर यातायात की कमान

गयाजी में 9 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला:अजीत कुमार मोहनपुर थाना ने नए थानाध्यक्ष, मुकेश कुमार वर्मा को नगर यातायात की कमान

गया में पुलिस प्रशासन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुशील कुमार ने एक प्रशासनिक फेरबदल किया है।आज जारी आदेश के तहत जिले के विभिन्न थाना और पुलिस प्रतिष्ठानों में कार्यरत कुल 9 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। अजीत कुमार मोहनपुर थाना ने नए थानाध्यक्ष नगर यातायात थाना के थानाध्यक्ष अजीत कुमार को मोहनपुर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस केंद्र में पदस्थापित सुनील कुमार द्विवेदी को बेलागंज थाना की कमान सौंपी गई है। इसी प्रकार, पुलिस केंद्र में प्रभारी परिवीक्षा प्रवर के पद पर कार्यरत मुकेश कुमार वर्मा को नगर यातायात थाना का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अतरी थाना के थानाध्यक्ष राज कोरल और मोहनपुर थाना के थानाध्यक्ष संजय कुमार का स्थानांतरण पुलिस केंद्र में किया गया है। रामपुर में पदस्थापित प्रमोद कुमार को कोठी थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पूरा थाना के थानाध्यक्ष अजय कुमार को अतरी थाना का दायित्व सौंपा गया है। चंदौती में पदस्थापित सुमिता राज को पूरा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि कोठी थाना के थानाध्यक्ष संजीत कुमार को गया पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया गया है। कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए फैसला इस फेरबदल के संबंध में एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस विभाग में प्रशासनिक आवश्यकताओं और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर स्थानांतरण किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्णय जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने और जनता को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है। एसएसपी ने सभी नए पदस्थापित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, जन शिकायतों के निपटारे और सामुदायिक पुलिसिंग को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार और आम लोगों का विश्वास बढ़ाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. माना जा रहा है कि नए पदस्थापन से विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यों की गति बढ़ेगी और अपराध नियंत्रण की दिशा में बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। जिले के कई महत्वपूर्ण थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती से पुलिस व्यवस्था को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। गया में पुलिस प्रशासन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुशील कुमार ने एक प्रशासनिक फेरबदल किया है।आज जारी आदेश के तहत जिले के विभिन्न थाना और पुलिस प्रतिष्ठानों में कार्यरत कुल 9 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। अजीत कुमार मोहनपुर थाना ने नए थानाध्यक्ष नगर यातायात थाना के थानाध्यक्ष अजीत कुमार को मोहनपुर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस केंद्र में पदस्थापित सुनील कुमार द्विवेदी को बेलागंज थाना की कमान सौंपी गई है। इसी प्रकार, पुलिस केंद्र में प्रभारी परिवीक्षा प्रवर के पद पर कार्यरत मुकेश कुमार वर्मा को नगर यातायात थाना का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अतरी थाना के थानाध्यक्ष राज कोरल और मोहनपुर थाना के थानाध्यक्ष संजय कुमार का स्थानांतरण पुलिस केंद्र में किया गया है। रामपुर में पदस्थापित प्रमोद कुमार को कोठी थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पूरा थाना के थानाध्यक्ष अजय कुमार को अतरी थाना का दायित्व सौंपा गया है। चंदौती में पदस्थापित सुमिता राज को पूरा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि कोठी थाना के थानाध्यक्ष संजीत कुमार को गया पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया गया है। कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए फैसला इस फेरबदल के संबंध में एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस विभाग में प्रशासनिक आवश्यकताओं और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर स्थानांतरण किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्णय जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने और जनता को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है। एसएसपी ने सभी नए पदस्थापित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, जन शिकायतों के निपटारे और सामुदायिक पुलिसिंग को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार और आम लोगों का विश्वास बढ़ाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. माना जा रहा है कि नए पदस्थापन से विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यों की गति बढ़ेगी और अपराध नियंत्रण की दिशा में बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। जिले के कई महत्वपूर्ण थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती से पुलिस व्यवस्था को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *