भाजपा जिला बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय:4 -14 जून तक चलेगा जागरूकता अभियान, सरकार की योजनाएं बताई जाएंगी

भाजपा जिला बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय:4 -14 जून तक चलेगा जागरूकता अभियान, सरकार की योजनाएं बताई जाएंगी

सहरसा के पटुआहा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में रविवार शाम को जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता और जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह के संचालन में हुई इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई। इसमें जिला पदाधिकारी, मंच एवं मोर्चा के जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक और मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ। जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्य अतिथि बिहार राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य और मधेपुरा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों का कार्यकाल विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए ऐतिहासिक रहा है। पार्टी आगामी दिनों में “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम में मोदी सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी, बुद्धिजीवी संगोष्ठी और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान शामिल होगा। यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया। स्वदेश कुमार यादव ने यह भी बताया कि 4 जून से 14 जून तक एक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। बैठक को जिला प्रभारी सुनील कुमार, जिला महामंत्री भैरवानंद झा और अनमोल भगत, तथा जिला मंत्री मुकेश मानस कुमार और गौरव सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, रिंकी देवी, जिला मंत्री पंकज पाठक, अभिषेक पांडेय, अरविंद भगत, अभिनंदन कुशवाहा, बिपिन कुशवाहा, सुबोध साह, सुरजीत सिंह कुशवाहा, सुगामनी देवी, अखिलेश कुमार वर्मा, दिनेश प्रसाद यादव, अभिलाष कुमार, नगर अध्यक्ष अभिनव सिंह, आशीष गुप्ता, मनोरंजन चौधरी, अजय कृष्णा साह, रमेश कुमार सिंह, शालिग्राम मिश्र, अभिमन्यु सिंह और संजीव कुमार सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सहरसा के पटुआहा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में रविवार शाम को जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता और जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह के संचालन में हुई इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई। इसमें जिला पदाधिकारी, मंच एवं मोर्चा के जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक और मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ। जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्य अतिथि बिहार राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य और मधेपुरा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों का कार्यकाल विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए ऐतिहासिक रहा है। पार्टी आगामी दिनों में “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम में मोदी सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी, बुद्धिजीवी संगोष्ठी और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान शामिल होगा। यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया। स्वदेश कुमार यादव ने यह भी बताया कि 4 जून से 14 जून तक एक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। बैठक को जिला प्रभारी सुनील कुमार, जिला महामंत्री भैरवानंद झा और अनमोल भगत, तथा जिला मंत्री मुकेश मानस कुमार और गौरव सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, रिंकी देवी, जिला मंत्री पंकज पाठक, अभिषेक पांडेय, अरविंद भगत, अभिनंदन कुशवाहा, बिपिन कुशवाहा, सुबोध साह, सुरजीत सिंह कुशवाहा, सुगामनी देवी, अखिलेश कुमार वर्मा, दिनेश प्रसाद यादव, अभिलाष कुमार, नगर अध्यक्ष अभिनव सिंह, आशीष गुप्ता, मनोरंजन चौधरी, अजय कृष्णा साह, रमेश कुमार सिंह, शालिग्राम मिश्र, अभिमन्यु सिंह और संजीव कुमार सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *