हरियाणा के नूंह में फंदे से झूली महिला, मां के शव को देखकर चित्कार मार कर रोने लगे मासूम

हरियाणा के नूंह में फंदे से झूली महिला, मां के शव को देखकर चित्कार मार कर रोने लगे मासूम

Haryana Crime: नूंह के जयसिंहपुर पुलिस थाना इलाके में आने वाले बीबीपुर गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह यहां रहने वाली 28 साल की महिला शहनाज का शव उसके अपने ही घर में फंदे से लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मासूम बच्चों ने सबसे पहले देखा मंजर

यह पूरी घटना रविवार सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। शहनाज ने अपने ही घर में फांसी लगा ली थी। इस घटना का पता सबसे पहले घर के छोटे बच्चों चला। जब घर में मां कहीं दिखाई नहीं दी तो बच्चे ढूंढते हुए उस कमरे में जा पहुंचे जहां पर मां फंदे से लटकी हुई थी। इस मंजर को देखकर बच्चे डर गए और जोर- जोर से रोन चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर आस-पास रहने वाले तुरंत भागते हुए घर में आए। इसके बाद जल्दी से महिला को नीचे उतारा और नजदीकी अस्पताल लेकर भागे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पति का किसी से प्रेम-प्रसंग

शहनाज का पति पेशे से ट्रक ड्राइवर है। घटना के समय वह अपने काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। गांव वाले लोगों के इस बात को लेकर भी चर्चाएं हैं कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस या परिवार की तरफ से अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया, ताकि जरूरी सबूत जुटाए जा सकें। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जयसिंहपुर चौकी प्रभारी सूबे सिंह के अनुसार, पुलिस ने पड़ोसियों और रिश्तेदारों के बयान दर्ज कर लिए हैं। अभी तक परिवार की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *