सिंगरौली: शराब कारोबारी-जनपद सदस्य समर्थकों में मारपीट:राजमिलान के पास हुई घटना, पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया

सिंगरौली: शराब कारोबारी-जनपद सदस्य समर्थकों में मारपीट:राजमिलान के पास हुई घटना, पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया

सिंगरौली जिले में एक शराब कारोबारी और जनपद सदस्य के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई। यह घटना बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे राजमिलान के पास हुई। इस मारपीट में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें बैढ़न के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। घायलों ने रविवार को मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा। घायल गौरव सिंह ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ सरई शराब दुकान से हिसाब-किताब कर लौट रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि राजमिलान के पास जनपद सदस्य हर्षित सिंह उर्फ रिशु और उनके एक दर्जन से अधिक समर्थक पहले से घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही उनकी स्कॉर्पियो वहां पहुंची, हमलावरों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। गौरव सिंह के अनुसार, हमलावरों ने उनसे चार लाख रुपये नकद और एक सोने की चेन भी लूट ली। जनपद सदस्य ने किया खंडन जनपद सदस्य हर्षित सिंह उर्फ रिशु ने गौरव सिंह के आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी के साथ मारपीट नहीं की। उनके मुताबिक, विवादित पक्ष उनके घर पहुंचा था और स्थानीय लोगों ने गाली-गलौज सुनने के बाद उनसे मारपीट की। हर्षित सिंह ने स्वीकार किया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा है, लेकिन उन्होंने घटना में अपनी भूमिका से इनकार किया। पुलिस का तर्क – दोनों पक्षों में हुआ था विवाद माडा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले गाली-गलौज हुई थी, जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग पुलिस के पास मौजूद है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज जारी है और मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यकतानुसार धाराएं बढ़ाई जाएंगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *