लखनऊ के नए DIOS बने देवेंद्र कुमार पांडेय:राकेश पांडेय का ट्रांसफर, अब तक मुरादाबाद में थे तैनात

लखनऊ के नए DIOS बने देवेंद्र कुमार पांडेय:राकेश पांडेय का ट्रांसफर, अब तक मुरादाबाद में थे तैनात

लखनऊ के माध्यमिक शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शासन ने लखनऊ के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) राकेश कुमार पांडेय का तबादला कर दिया है। उनकी जगह मुरादाबाद के जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय को लखनऊ का नया DIOS नियुक्त किया गया है।
माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-6 की ओर से जारी आदेश के अनुसार, देवेंद्र कुमार पांडेय वर्तमान में मुरादाबाद में जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, लखनऊ में तैनात राकेश कुमार पांडेय का स्थानांतरण कर दिया गया है। तत्काल जॉइन करने के दिए आदेश शासन ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। कार्यभार ग्रहण करने तक किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। साथ ही स्थानांतरण आदेश का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *