Abhishek Banerjee के बाद अब Kalyan Banerjee पर हमला, हुगली में टीएमसी नेता पर फेंकी गई लेदर बॉल

Abhishek Banerjee के बाद अब Kalyan Banerjee पर हमला, हुगली में टीएमसी नेता पर फेंकी गई लेदर बॉल
पश्चिम बंगाल के हुगली में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी पर हमले की खबर सामने आई है। टीएमसी नेता का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर यह हमला किया है। उन्होंने दावा किया कि उनके सिर पर ड्यूज गेंद से वार किया गया। हमले के बाद टीएमसी नेता विरोध में सड़क पर ही लेट गए, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें उठाया। इस घटना के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

काले कपड़े दिखाकर हुआ विरोध

जानकारी के मुताबिक, कल्याण बनर्जी हुगली के चंडीपुर इलाके में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर एक डेप्यूटेशन सौंपने जा रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले कपड़े दिखाए और उनका भारी विरोध किया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

इसे भी पढ़ें: Abhishek Banerjee पर हमले को लेकर भाजपा सांसद Saumitra Khan का तंज, कहा- यह जनता के गुस्से का नतीजा

इससे पहले अभिषेक बनर्जी पर भी हुआ था हमला

कल्याण बनर्जी से पहले, शनिवार को टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को भी सोनारपुर में स्थानीय लोगों के भारी विरोध और गुस्से का सामना करना पड़ा था। वे भी वहां चुनाव के बाद हुई हिंसा से पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे, जहां उन पर कथित तौर पर हमला कर दिया गया।
 

इसे भी पढ़ें: सादगी से होगा DK Shivakumar का शपथ ग्रहण समारोह, महंगाई के चलते Congress ने भव्य आयोजन किया रद्द

फेंके गए थे पत्थर, जूते और अंडे

सोनारपुर में हुए हंगामे के दौरान नाराज लोगों ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर पत्थर, जूते और अंडे फेंके थे। कुछ लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की करने और लात-घूंसे चलाने की कोशिश भी की थी, जिसमें उनकी कमीज फट गई थी। इस दौरान वहां मौजूद भीड़ ने उनके खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे भी लगाए थे।

ऐलान के बाद पहली बार पहुंचे थे सोनारपुर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद अभिषेक बनर्जी पहली बार इस तरह सार्वजनिक रूप से लोगों के बीच पहुंचे थे। इस दौरे का ऐलान शुक्रवार रात को ही किया गया था कि शनिवार को अभिषेक बनर्जी सोनारपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर नौ (विवेकानंदनगर) में चुनावी हिंसा के शिकार संजू कर्मकार के परिवार से मिलने जाएंगे, जहां उनके पहुंचते ही यह हंगामा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *