देवास में अघोषित कचरा पॉइंट्स पर CCTV से निगरानी शुरू:20 जगह कैमरे लगाए; कचरा फेंकने वालों पर लगेगा जुर्माना

देवास में अघोषित कचरा पॉइंट्स पर CCTV से निगरानी शुरू:20 जगह कैमरे लगाए; कचरा फेंकने वालों पर लगेगा जुर्माना

देवास शहर की स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम ने एक नई पहल की है। पहली बार शहर के उन अघोषित कचरा पॉइंट्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जहां लोग लगातार कचरा फेंकते थे। नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार के निर्देश पर यह विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत शहर के लगभग 20 चिन्हित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों में कैद होने वाली रिकॉर्डिंग के आधार पर कचरा फेंकने वाले लोगों की पहचान की जाएगी। इसके बाद उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जुर्माना भी शामिल है। निगम अधिकारियों के अनुसार, स्वच्छता को लेकर यह पहली बार है जब इस तरह की तकनीकी निगरानी व्यवस्था लागू की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य उन लोगों पर अंकुश लगाना है जो सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंककर शहर की स्वच्छता को प्रभावित करते हैं। अघोषित कचरा पॉइंट्स बन गए हैं नगर निगम ने बताया कि लगातार समझाइश के बावजूद कुछ स्थानों पर लोग कचरा डालना बंद नहीं कर रहे थे, जिसके कारण ये स्थान अघोषित कचरा पॉइंट्स बन गए हैं। अब कैमरों की मदद से निगरानी कर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ जुर्माना सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन के नोडल सौरभ त्रिपाठी ने जानकारी दी कि सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग के आधार पर अब कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि नगर निगम की टीम स्वच्छता के लिए लगातार काम कर रही है और लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। नगर निगम को उम्मीद है कि इस पहल से शहर में गंदगी फैलाने वालों पर रोक लगेगी और देवास स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *