Suspected US citizen arrested in Maharajganj: महाराजगंज पुलिस ने अमेरिक गरिक को गिरफ्तार किया है जो संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहा था। महाराजगंज पुलिस की पूछताछ में संदिग्ध अमेरिकी ने बताया कि वह टूरिस्ट वीजा पर आया था लेकिन वापस नहीं जा सका। सोनौली बॉर्डर पार करके नेपाल जाने के फिराक में था। लेकिन पैसे खत्म होने के कारण बस ड्राइवर ने रास्ते में ही उतार दिया। अमेरिकी नागरिक के गिरफ्तार होने की खबर मिलते इंटेलिजेंस ब्यूरो और लोकल इंटेलिजेंस ब्यूरो यूनिट ने अमेरिकी नागरिक से पूछताछ की। महाराजगंज पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। घटना फरेंदा क्षेत्र का है।
संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे था विदेशी
उत्तर प्रदेश के महराजगंज में यूपी पुलिस ने संदिग्ध अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान ट्रेविस फेलोन (35) निवासी कैलिफोर्निया अमेरिका के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी हुई कि वह 180 दिनों के टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था, जिसका वीजा फरवरी में ही समाप्त हो गया था, लेकिन वह अभी भी भारत में ही रह रहा था। खुफिया एजेंसी भी पूछताछ कर रही है।
रुपए न होने के कारण बस चालक ने उतारा
पुलिस और खुफिया एजेंसी की पूछताछ में जानकारी हुई कि ट्रेविस नेपाल के रास्ते अमेरिका लौटने की योजना बना रहा था। पहले वह सोनौली सीमा क्षेत्र से होते हुए बाहर जाने का प्लान बनाया, सोनौली सीमा की ओर जा रहा था। बस चालक ने ट्रेविस फेलोन को किराया न मिलने के कारण छतरी चौराहा फरेंदा पर उतार दिया था।
वाहन इंतजार करते समय पुलिस ने किया गिरफ्तार
ट्रेविस फेलोन चौराहे के पास खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। उसी समय पुलिस की निगाह उस पर पड़ गई, जो संदिग्ध परिस्थितियों में इधर-उधर देख रहा था। पुलिस उसे थाने ले गई और पूछताछ की। अमेरिकी नागरिक के गिरफ्तार होने की जानकारी मिलते ही इंटेलिजेंस ब्यूरो और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) की टीमों ने भी उससे पूछताछ की।
महाराजगंज थाना पुलिस कर रही कार्रवाई
महाराजगंज थाना पुलिस विदेशी नागरिक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। उसके भारत में रहने, यात्रा का उद्देश्य और वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद देश में मौजूद रहने के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


