पूर्णिया में सड़क हादसे में फल दुकानदार की मौत:ऑटो से घर लौट रहा था, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंदा; ड्राइवर नशे की हालत में था, लोगों ने पुलिस के हवाले किया

पूर्णिया में सड़क हादसे में फल दुकानदार की मौत:ऑटो से घर लौट रहा था, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंदा; ड्राइवर नशे की हालत में था, लोगों ने पुलिस के हवाले किया

पूर्णिया के धमदाहा में मक्का लोडेड ट्रैक्टर ने ऑटो सवार फल दुकानदार को रौंद दिया। मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। मृतक की पहचान भवानीपुर नगर पंचायत वार्ड-1 निवासी चितरंजन मंडल के रूप में हुई है। घटना लोहिया चौके के पास की है। परिजनों ने बताया कि चितरंजन मंडल पूर्णिया बाजार से फल खरीदकर एक भाड़े के ऑटो से वापस भवानीपुर लौट रहे थे। इसी दौरान चौक के पास मक्के से लदा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक गाड़ी के करीब आ गया। ओवरटेक करने का प्रयास करने लगा। जिसके चलते ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ गया। चितरंजन बीच सड़क पर गिर पड़े। इस बीच ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया।
नशे की हालत में था ड्राइवर हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि चितरंजन मंडल भवानीपुर के बजरंगबली चौक पर फल बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मौत के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वे अपने पीछे तीन बेटे और एक बेटी छोड़ गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। धमदाहा थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की गई। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। चालक की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है। पूर्णिया के धमदाहा में मक्का लोडेड ट्रैक्टर ने ऑटो सवार फल दुकानदार को रौंद दिया। मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। मृतक की पहचान भवानीपुर नगर पंचायत वार्ड-1 निवासी चितरंजन मंडल के रूप में हुई है। घटना लोहिया चौके के पास की है। परिजनों ने बताया कि चितरंजन मंडल पूर्णिया बाजार से फल खरीदकर एक भाड़े के ऑटो से वापस भवानीपुर लौट रहे थे। इसी दौरान चौक के पास मक्के से लदा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक गाड़ी के करीब आ गया। ओवरटेक करने का प्रयास करने लगा। जिसके चलते ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ गया। चितरंजन बीच सड़क पर गिर पड़े। इस बीच ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया।
नशे की हालत में था ड्राइवर हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि चितरंजन मंडल भवानीपुर के बजरंगबली चौक पर फल बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मौत के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वे अपने पीछे तीन बेटे और एक बेटी छोड़ गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। धमदाहा थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की गई। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। चालक की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *