अहमदाबाद. किराए पर टैक्सी बुक करके टैक्सी के ड्राइवर के पास से नकदी, आभूषण और उसकी कार लूटने के आरोप में क्राइम ब्रांच की टीम ने तीन लोगों को पकड़ा है। उनके पास से लूटी हुई कार व अन्य मुद्दामाल जब्त किया है। आरोपियों की पूछताछ में दो मामलों की गुत्थी सुलझने की बात सामने आई है।
पकड़े गए आरोपियों में मोइनखान उर्फ मार्शल पठान (26), आसिफ शेख (32) और अजय देवीपूजक (21) शामिल है। इनके विरुद्ध अहमदाबाद शहर के आनंदनगर और अहमदाबाद ग्रामीण के केराला जीआइडीसी थाने में दो मामले दर्ज हैं। आरोपपोयं ने कडी से एक व्यक्ति तथा महिला को थोल जाने के लिए कार में बिठाया और फिर रास्ते में केनाल के पास उनके पास से सात सौ रुपए लूटने का आरोप कबूला है। इसके अलावा बोपल से एक यात्री को घमा लेजाने को बिठाया और रास्ते में उसके पास से दो सौ रुपए और मोबाइल फोन लूटने का आरोप भी कबूला है। इससे पहले इन्होंने 25 मई को एक एप से कार टैक्सी बुक की और चालक को झुंडाल सर्कल के पास ले जाकर उसके पास से कार, मोबाइल फोन व नकदी लूट ली थी। फिर इस कार के जरिए अन्य लोगों को लूटा। इन तीनों आरोपियों को सूचना के आधार पर विशाला ब्रिज से सुएज फार्म जाने वाले मार्ग से पकड़ा है। इनके पास से एक कार, एक रिक्शा, चाकू सहित पौने नौ लाख रुपए का मुद्दामाल जब्त किया है।


