झालावाड़ में पाटीदार समाज की रोजगार कार्यशाला:युवाओं को कौशल, व्यवसाय और सामाजिक एकता का संदेश मिला

झालावाड़ में पाटीदार समाज की रोजगार कार्यशाला:युवाओं को कौशल, व्यवसाय और सामाजिक एकता का संदेश मिला

झालावाड़ की पाटीदार धर्मशाला में पाटीदार समाज के पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं के लिए एक रोजगार कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला के लिए कुल 66 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 23 युवा प्रत्यक्ष रूप से मौजूद रहे। कई युवा नौकरी के कारण शामिल नहीं हो सके, लेकिन उनके आवेदनों को भी कार्यशाला में शामिल किया गया। कार्यशाला के प्रथम सत्र में सृजन पटेल ने युवाओं को कौशल विकास के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि गुजरात में समाज ने शिक्षा के साथ-साथ कौशल आधारित विकास को अपनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। पटेल ने युवाओं को डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल विकसित करने की सलाह दी। द्वितीय सत्र में हार्दिक भाई ने युवाओं से व्यवसाय और उद्यमिता से जुड़े प्रश्न पूछकर उनकी सोच को समझने का प्रयास किया। उन्होंने समूह आधारित व्यवसाय मॉडल और स्वरोजगार की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। हार्दिक भाई ने युवाओं को रोजगार सृजनकर्ता बनने के लिए प्रेरित किया। तृतीय सत्र में ध्रुव भाई ने सामाजिक एकता, समाज की वर्तमान स्थिति और राष्ट्रीय स्तर पर समाज की आवश्यकताओं पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में समाज को अलग-अलग वर्गों में विभाजित किए जाने से सामाजिक एकजुटता प्रभावित हुई है। ध्रुव भाई ने समाज की एकता को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में झालावाड़ जिले के समाजजनों ने भी अपने संबोधन के माध्यम से युवाओं का मार्गदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं युवाओं को सही दिशा देने और उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर लौह पुरुष युवा संगठन राजस्थान के संरक्षक रामस्वरूप पाटीदार, जिलाध्यक्ष आदेश पाटीदार, श्याम सुंदर पाटीदार, अशोक पाटीदार ओसाव, जानकीलाल पाटीदार, अमित पाटीदार, सांवलिया पाटीदार और मनीष पाटीदार सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *