DM जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज व्यापारियों के साथ सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में व्यापार बंधु की मासिक बैठक की। व्यापारियों ने बताया विकास नगर मार्केट में महिलाओं के लिए टॉयलेट की कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं गोविंदनगर से जूही रोड पर 80 फिट सड़क पर लगने वाले अतिक्रमण भी हटाया जाएगा। वहीं जलकल विभाग के एक्सईन बैठक से नदारद रहे, डीएम ने इनके मई महीने के वेतन रोकने के निर्देश दिये। इस बैठक में मुख्य रूप से डीएम ने व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया। विकास नगर मार्केट में टॉयलेट नहीं व्यापारियों ने बताया विकास नगर मार्केट में पब्लिक टॉयलेट न होने की समस्या उठाया जिस पर अपर नगर आयुक्त ने अवगत कराया डीएम और व्यापारियों को बताया- विकास नगर मार्केट में पिंक शौचालय के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। जिसका स्लैब पड़ चुका है। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि शास्त्री नगर के अंतर्गत गल्ला मंडी मार्केट में भी महिलाओं की सुविधा के दृष्टिगत पिक टॉयलेट का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसे भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। जूही नहरिया का हटेगा अतिक्रमण बीएम मार्केट गोविंद नगर में जूही नहरिया, हमीरपुर रोड तक 80 फीट चौड़ी सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग के संबंध में डीएम ने निर्देशित किया है, डीएम ने आदेश दिये 4 जून को एडीएम सिटी, पुलिस एवं नगर निगम के अधिकारी मौके पर जाकर इस क्षेत्र का मुआयना करेंगे तथा उसके बाद आवश्यक आवश्यक कार्रवाई करेंगे। इस बैठक बैठक में एडीएम सिटी आलोक कुमार गुप्ता, अपर नगर आयुक्त जगदीश यादव, उपायुक्त जीएसटी सुरेश वर्मा, शशिधर शाही, सहित विभिन्न अधिकारी एवं व्यापारी नेता मौजूद थे। अधिशासी अभियंता का वेतन रोका उद्योग बंधु की मासिक समीक्षा बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम (शहरी) प्रवीण यादव बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहे, जिस पर डीएम ने उनके मई माह के वेतन को रोकने का निर्देश दिया है। जब तक उनकी तरफ से कूई स्पष्ट जवाब नहीं मिलेगा। तब तक इनके वेतन को रोका जाएगा। उद्यमियों ने दादा नगर से विजयनगर तक जाने वाली मार्ग को दुरुस्त करने का प्रकरण उठाया, जिस पर डीएम ने 20 दिन के भीतर मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उद्यमियों ने एलएमएल तिराहा के पास बने अंडरपास के दोनों तरफ बने ग्रीन बेल्ट के अतिक्रमण का प्रकरण उठाया जिस पर डीएम ने निर्देश दिये परियोजना निदेशक एनएचएआई अतिक्रमण हटाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करेंगे। बैठक में यूनिकेम इंडिया के ऊपर से गुजर रहे निष्प्रयोज्य विद्युत पारेषण लाइन, इंडस्ट्रियल एस्टेट, पनकी साइट वन में अतिक्रमण तथा सस्टाम्प ड्यूटी छूट विषयक प्रकरणों पर भी चर्चा हुई। बैठक में उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह सहित विभिन्न अधिकारी एवं उद्यमी मौजूद रहे।


