किशनगंज में महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा ‘सखी वार्ता सह जागरूकता कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा सेवाओं और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, किशोरियों, स्थानीय ग्रामीणों और सेविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, जेंडर आधारित हिंसा, बाल संरक्षण, बाल विवाह रोकथाम और लैंगिक समानता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव, हिंसा या उत्पीड़न अस्वीकार्य है और इसके विरुद्ध कानूनी सहायता उपलब्ध है। महिलाओं ने अपनी समस्याओं और अनुभवों को खुलकर साझा किया, जिस पर संबंधित कर्मियों ने मार्गदर्शन और आवश्यक जानकारी प्रदान की। यौन उत्पीड़न (सेक्सुअल हरासमेंट) से संबंधित जानकारी देते हुए बताया गया कि गलत स्पर्श, अभद्र टिप्पणी, मानसिक प्रताड़ना, पीछा करना या मोबाइल व सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन उत्पीड़न कानूनी अपराध है। महिलाओं और बालिकाओं को बिना किसी डर के शिकायत दर्ज कराने और सहायता सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। यौन अपराधों के बारे में बताया इसके अतिरिक्त, POSH Act (कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम) और POCSO Act (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम) से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी सरल भाषा में दी गई। इसका उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों को अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड योजना, विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना और बेरोजगारी भत्ता योजना जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं को जीविका समूहों से जुड़कर स्वरोजगार अपनाने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें उपस्थित लोगों को महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 और वन स्टॉप सेंटर जैसी महत्वपूर्ण सहायता सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई। इस ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों के साथ-साथ बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, पोठिया और महिला एवं बाल विकास निगम, किशनगंज के कर्मी उपस्थित रहे । किशनगंज में महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा ‘सखी वार्ता सह जागरूकता कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा सेवाओं और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, किशोरियों, स्थानीय ग्रामीणों और सेविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, जेंडर आधारित हिंसा, बाल संरक्षण, बाल विवाह रोकथाम और लैंगिक समानता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव, हिंसा या उत्पीड़न अस्वीकार्य है और इसके विरुद्ध कानूनी सहायता उपलब्ध है। महिलाओं ने अपनी समस्याओं और अनुभवों को खुलकर साझा किया, जिस पर संबंधित कर्मियों ने मार्गदर्शन और आवश्यक जानकारी प्रदान की। यौन उत्पीड़न (सेक्सुअल हरासमेंट) से संबंधित जानकारी देते हुए बताया गया कि गलत स्पर्श, अभद्र टिप्पणी, मानसिक प्रताड़ना, पीछा करना या मोबाइल व सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन उत्पीड़न कानूनी अपराध है। महिलाओं और बालिकाओं को बिना किसी डर के शिकायत दर्ज कराने और सहायता सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। यौन अपराधों के बारे में बताया इसके अतिरिक्त, POSH Act (कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम) और POCSO Act (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम) से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी सरल भाषा में दी गई। इसका उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों को अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड योजना, विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना और बेरोजगारी भत्ता योजना जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं को जीविका समूहों से जुड़कर स्वरोजगार अपनाने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें उपस्थित लोगों को महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 और वन स्टॉप सेंटर जैसी महत्वपूर्ण सहायता सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई। इस ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों के साथ-साथ बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, पोठिया और महिला एवं बाल विकास निगम, किशनगंज के कर्मी उपस्थित रहे ।


