पूर्णिया में भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने घुसपैठ की समस्या पर कड़ा प्रहार किया। केंद्रीय मंत्री राज भूषण निषाद ने विपक्षी दलों पर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में जहां भी कांग्रेस या उनके सहयोगी दलों की सरकारें हैं, वे अवैध घुसपैठियों को सुरक्षित ठिकाना और शरणस्थली देने का काम कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता इस राजनीतिक तुष्टिकरण को बखूबी देख रही है और आने वाले समय में इसका कड़ा जवाब देगी। भाजपा अवैध नागरिकों को खदेड़ कर भगा देगी। सीमाओं पर फेंसिंग का काम तेज बढ़ती घुसपैठ पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों को रेखांकित करते हुए उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में अब बड़े पैमाने पर फेंसिंग का काम चल रहा है। इस फेंसिंग के कारण अब किसी भी अवैध नागरिक के लिए भारत की सीमा में आसानी से प्रवेश करना मुमकिन नहीं होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि बहुत जल्द हमारी सरकार देश के कोने-कोने से सभी अवैध घुसपैठियों को बाहर निकालने का काम करेगी। चंद वोटों के लिए बनाए जा रहे ‘सरकारी दस्तावेज’ सीमांचल के संदर्भ में पूछे गए सवाल पर नेता ने अपनी ही चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ स्थानीय लोग चंद वोटों के लालच और राजनीतिक लाभ के लिए देश विरोधी गतिविधियों में अनजाने में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर कुछ तत्व की ओर से इन विदेशी घुसपैठियों को न केवल छुपाया जा रहा है, बल्कि उनके आधार कार्ड से लेकर अन्य सभी जरूरी सरकारी सर्टिफिकेट भी बनवा कर दिए जा रहे हैं, ताकि उन्हें भारतीय नागरिक के रूप में स्थापित किया जा सके। वोट और राजनीति के लिए देश से समझौता दुखद भाजपा ने इस प्रवृत्ति को देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बताया। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए अत्यंत दुखद और चिंताजनक बात है कि कुछ लोग सिर्फ अपनी राजनीति और वोट बैंक को सुरक्षित करने के लिए विदेशी घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं और उनके वैध दस्तावेज बनवा रहे हैं। ऐसे लोगों को यह समझना चाहिए कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है। दो प्रशिक्षण शिविर की शुरूआत, कई दिग्गज हुए शामिल पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 में सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि, पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका सहित संगठन के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के साथ हुई । इस दो दिवसीय आयोजन में बिहार सरकार के कई मंत्री और संगठन के प्रभारी अलग-अलग सत्र में उपस्थित होंगे, जो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को शिष्टाचार और केंद्र प्रायोजित योजनाओं को लोगों के बीच घर-घर जाकर बताने की जानकारी देंगे । पूर्णिया में भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने घुसपैठ की समस्या पर कड़ा प्रहार किया। केंद्रीय मंत्री राज भूषण निषाद ने विपक्षी दलों पर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में जहां भी कांग्रेस या उनके सहयोगी दलों की सरकारें हैं, वे अवैध घुसपैठियों को सुरक्षित ठिकाना और शरणस्थली देने का काम कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता इस राजनीतिक तुष्टिकरण को बखूबी देख रही है और आने वाले समय में इसका कड़ा जवाब देगी। भाजपा अवैध नागरिकों को खदेड़ कर भगा देगी। सीमाओं पर फेंसिंग का काम तेज बढ़ती घुसपैठ पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों को रेखांकित करते हुए उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में अब बड़े पैमाने पर फेंसिंग का काम चल रहा है। इस फेंसिंग के कारण अब किसी भी अवैध नागरिक के लिए भारत की सीमा में आसानी से प्रवेश करना मुमकिन नहीं होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि बहुत जल्द हमारी सरकार देश के कोने-कोने से सभी अवैध घुसपैठियों को बाहर निकालने का काम करेगी। चंद वोटों के लिए बनाए जा रहे ‘सरकारी दस्तावेज’ सीमांचल के संदर्भ में पूछे गए सवाल पर नेता ने अपनी ही चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ स्थानीय लोग चंद वोटों के लालच और राजनीतिक लाभ के लिए देश विरोधी गतिविधियों में अनजाने में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर कुछ तत्व की ओर से इन विदेशी घुसपैठियों को न केवल छुपाया जा रहा है, बल्कि उनके आधार कार्ड से लेकर अन्य सभी जरूरी सरकारी सर्टिफिकेट भी बनवा कर दिए जा रहे हैं, ताकि उन्हें भारतीय नागरिक के रूप में स्थापित किया जा सके। वोट और राजनीति के लिए देश से समझौता दुखद भाजपा ने इस प्रवृत्ति को देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बताया। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए अत्यंत दुखद और चिंताजनक बात है कि कुछ लोग सिर्फ अपनी राजनीति और वोट बैंक को सुरक्षित करने के लिए विदेशी घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं और उनके वैध दस्तावेज बनवा रहे हैं। ऐसे लोगों को यह समझना चाहिए कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है। दो प्रशिक्षण शिविर की शुरूआत, कई दिग्गज हुए शामिल पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 में सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि, पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका सहित संगठन के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के साथ हुई । इस दो दिवसीय आयोजन में बिहार सरकार के कई मंत्री और संगठन के प्रभारी अलग-अलग सत्र में उपस्थित होंगे, जो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को शिष्टाचार और केंद्र प्रायोजित योजनाओं को लोगों के बीच घर-घर जाकर बताने की जानकारी देंगे ।


