औरंगाबाद में संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत:पिता बोले- ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे, बच्चे के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री हो

औरंगाबाद में संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत:पिता बोले- ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे, बच्चे के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री हो

औरंगाबाद के अंबा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में आज एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान 20 साल की काजल कुमारी के रूप में हुई है, जो गांव निवासी रंजन यादव की पत्नी थी। मृतका अपने पीछे दो साल के मासूम बेटे सूर्या को छोड़ गई है। काजल की शादी करीब तीन साल पहले रंजन यादव के साथ हुई थी। शनिवार सुबह मृतका के मायके वालों को उसके देवर पंकज ने सूचना दी कि काजल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर मदनपुर थाना क्षेत्र के कुशहा गांव निवासी उसके पिता रमेश यादव और अन्य परिजन रामपुर पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि काजल का शव घर के आंगन में पड़ा हुआ था। ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही काजल को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था और इसी कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। वहीं ससुराल पक्ष ने इन आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि लहंगा खरीदने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद काजल ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और फांसी लगा ली। मायके वालों ने पुलिस को दी घटना की जानकारी घटना की जानकारी मिलने के बाद अंबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इस दौरान मायके और ससुराल पक्ष के बीच काफी देर तक बातचीत और समझौते का प्रयास चलता रहा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और रिश्तेदारों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्ष पोस्टमार्टम कराने पर सहमत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में काफी देर तक दोनों पक्ष के बीच चला आरोप-प्रत्यारोप का दौर सदर अस्पताल पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद उत्पन्न हो गया। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए मृतका के बेटे सूर्या के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग रखी। उन्होंने बच्चे के नाम पर कुछ राशि जमा कराने और जमीन की रजिस्ट्री करने की शर्त रखी। बताया जाता है कि ससुराल पक्ष के इन मांगों पर सहमति जताने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया आगे बढ़ सकी। थानाध्यक्ष बोले- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मामले का खुलासा अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है। प्रथम दृष्टया से मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। घटनास्थल से सबूत जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। औरंगाबाद के अंबा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में आज एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान 20 साल की काजल कुमारी के रूप में हुई है, जो गांव निवासी रंजन यादव की पत्नी थी। मृतका अपने पीछे दो साल के मासूम बेटे सूर्या को छोड़ गई है। काजल की शादी करीब तीन साल पहले रंजन यादव के साथ हुई थी। शनिवार सुबह मृतका के मायके वालों को उसके देवर पंकज ने सूचना दी कि काजल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर मदनपुर थाना क्षेत्र के कुशहा गांव निवासी उसके पिता रमेश यादव और अन्य परिजन रामपुर पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि काजल का शव घर के आंगन में पड़ा हुआ था। ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही काजल को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था और इसी कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। वहीं ससुराल पक्ष ने इन आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि लहंगा खरीदने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद काजल ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और फांसी लगा ली। मायके वालों ने पुलिस को दी घटना की जानकारी घटना की जानकारी मिलने के बाद अंबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इस दौरान मायके और ससुराल पक्ष के बीच काफी देर तक बातचीत और समझौते का प्रयास चलता रहा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और रिश्तेदारों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्ष पोस्टमार्टम कराने पर सहमत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में काफी देर तक दोनों पक्ष के बीच चला आरोप-प्रत्यारोप का दौर सदर अस्पताल पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद उत्पन्न हो गया। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए मृतका के बेटे सूर्या के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग रखी। उन्होंने बच्चे के नाम पर कुछ राशि जमा कराने और जमीन की रजिस्ट्री करने की शर्त रखी। बताया जाता है कि ससुराल पक्ष के इन मांगों पर सहमति जताने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया आगे बढ़ सकी। थानाध्यक्ष बोले- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मामले का खुलासा अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है। प्रथम दृष्टया से मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। घटनास्थल से सबूत जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *