समदड़ी-लूनी रेलखंड पर तकनीकी कार्य के चलते 10 ट्रेन प्रभावित:दो पैसेंजर ट्रेन को किया रद्द, कई रेल का रूट बदलकर चलेगी

समदड़ी-लूनी रेलखंड पर तकनीकी कार्य के चलते 10 ट्रेन प्रभावित:दो पैसेंजर ट्रेन को किया रद्द, कई रेल का रूट बदलकर चलेगी

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के समदड़ी-लूनी रेलखंड पर तकनीकी वर्क के चलते इस रास्ते से संचालित विभिन्न ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। 10 ट्रेने प्रभावित होगी। इसमें बाड़मेर-भगत की कोठी के बीच चलने वाली दो ट्रेन रद्द रहेगी। वहीं दो ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी। कुछ ट्रेन रूट बदलकर लूनी-मारवाड़ जंक्शन-महेसाना होकर संचालित की जाएगी। जोधपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार दूदिया-दुंदाड़ा स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 231,227 एवं 226 पर आरयूबी निर्माण कार्य के कारण संशोधित ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते कुछ ट्रेनें रद्द,आंशिक रद्द, मार्ग परिवर्तित तथा देरी से संचालित होंगी। ये ट्रेनें रहेंगी रद्द * ट्रेन संख्या 74839,भगत की कोठी-बाड़मेर, 31 मई एवं 7 जून को भगत की कोठी से बाड़मेर के बीच रद्द रहेगी। * ट्रेन संख्या 74840,बाड़मेर-भगत की कोठी, 1 एवं 8 जून को बाड़मेर से भगत की कोठी के बीच रद्द रहेगी। आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें * ट्रेन संख्या 14896,बाड़मेर-भगत की कोठी एक्सप्रेस,31 मई एवं 7 जून को समदड़ी-भगत की कोठी के बीच आंशिक रद्द रहेगी। * ट्रेन संख्या 14893,भगत की कोठी-पालनपुर एक्सप्रेस,31 मई एवं 7 जून को भगत की कोठी-समदड़ी के बीच आंशिक रद्द रहेगी। परिवर्तित मार्ग से संचालित ट्रेनें * ट्रेन संख्या 20485,जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस,31 मई एवं 7 जून को अपने निर्धारित मार्ग लूनी-भीलड़ी-महेसाना की बजाय लूनी-मारवाड़ जंक्शन-महेसाना होकर संचालित होगी। यह ट्रेन पाली मारवाड़,मारवाड़ जंक्शन,रानी,फालना,सुमेरपुर जवाई बांध,पिंडवाड़ा,आबू रोड,पालनपुर,सिद्धपुर एवं उंझा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस कारण ट्रेन दुंदाड़ा,समदड़ी, मोकलसर,जालोर,मोदरान,मारवाड़ भीनमाल,रानीवाड़ा,धानेरा,भीलड़ी एवं पाटन स्टेशनों पर नहीं जाएगी। * ट्रेन संख्या 20486, साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस,31 मई एवं 7 जून को महेसाना-मारवाड़ जंक्शन-लूनी के परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन उंझा,सिद्धपुर,पालनपुर,आबू रोड,पिंडवाड़ा,सुमेरपुर जवाई बांध,फालना,रानी,मारवाड़ जंक्शन एवं पाली स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस कारण यह ट्रेन पाटन,भीलड़ी, धानेरा,रानीवाड़ा,मारवाड़ भीनमाल,मोदरान,जालोर,मोकलसर एवं समदड़ी स्टेशनों पर नहीं जाएगी। देरी से संचालित ट्रेनें * ट्रेन संख्या 14887,ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस,जो 31 मई को ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी,बीकानेर-लूनी रेलखंड के मध्य लगभग 1 घंटे विलंब से चलेगी। * यही ट्रेन 6 जून को ऋषिकेश से प्रस्थान करने पर बीकानेर-लूनी स्टेशनों के मध्य लगभग 135 मिनट विलंब से संचालित होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *