गोपालगंज में 50 हजार के इनामी बदमाश आकाश कुमार के साथ देर रात पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इसमें अपराधी के दोनों पैरों में गोली लगी है। घायल होने के बाद वह जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आकाश का गोपालगंज सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को बदमाश के इलाके में होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी हुई। पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आकाश कुमार थावे थाना क्षेत्र के बरईपट्टी गांव का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन ने 50 हजार रुपए का नकद इनाम घोषित किया था। वो इलाके में लगातार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। आकाश पर 12 से ज्यादा केस आकाश कुमार का आपराधिक इतिहास लंबा है। अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ हत्या, लूटपाट और रंगदारी समेत 12 से अधिक गंभीर मामले दर्ज है। पुलिस लंबे समय से इस अपराधी की तलाश कर रही थी। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस अब आकाश कुमार के अन्य साथियों और उसके गिरोह के नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच में जुट गई है। 3 दिन पहले पटना में हुआ था एनकाउंटर 27 मई की सुबह पटना में दिनदहाड़े सिक्योरिटी वैन से 27 लाख लूट में शामिल बदमाश को पुलिस ने दौड़ाकर गोली मारी थी। गोली पैर में लगी थी। पुलिस ने उसके एक साथी अजय यादव उर्फ छोटू उर्फ सरवन को भी मौके से गिरफ्तार किया है। बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश की पहचान अजय पासवान के रूप में हुई है। एनकाउंटर पटना के मसौढ़ी इलाके में हुई है। पुलिस और STF ने ने बदमाशों के ठिकाने की घेराबंदी की। पुलिस से घिरने के बाद बदमाश भागने लगे, खुद को घिरता देख अजय पासवान ने पुलिस पर 2 राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। गोली बदमाश अजय पासवान के पैर में लगी और वो जमीन पर गिर पड़ा। पूरी खबर पढ़िए खबर लगातार अपडेट हो रही है… गोपालगंज में 50 हजार के इनामी बदमाश आकाश कुमार के साथ देर रात पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इसमें अपराधी के दोनों पैरों में गोली लगी है। घायल होने के बाद वह जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आकाश का गोपालगंज सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को बदमाश के इलाके में होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी हुई। पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आकाश कुमार थावे थाना क्षेत्र के बरईपट्टी गांव का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन ने 50 हजार रुपए का नकद इनाम घोषित किया था। वो इलाके में लगातार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। आकाश पर 12 से ज्यादा केस आकाश कुमार का आपराधिक इतिहास लंबा है। अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ हत्या, लूटपाट और रंगदारी समेत 12 से अधिक गंभीर मामले दर्ज है। पुलिस लंबे समय से इस अपराधी की तलाश कर रही थी। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस अब आकाश कुमार के अन्य साथियों और उसके गिरोह के नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच में जुट गई है। 3 दिन पहले पटना में हुआ था एनकाउंटर 27 मई की सुबह पटना में दिनदहाड़े सिक्योरिटी वैन से 27 लाख लूट में शामिल बदमाश को पुलिस ने दौड़ाकर गोली मारी थी। गोली पैर में लगी थी। पुलिस ने उसके एक साथी अजय यादव उर्फ छोटू उर्फ सरवन को भी मौके से गिरफ्तार किया है। बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश की पहचान अजय पासवान के रूप में हुई है। एनकाउंटर पटना के मसौढ़ी इलाके में हुई है। पुलिस और STF ने ने बदमाशों के ठिकाने की घेराबंदी की। पुलिस से घिरने के बाद बदमाश भागने लगे, खुद को घिरता देख अजय पासवान ने पुलिस पर 2 राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। गोली बदमाश अजय पासवान के पैर में लगी और वो जमीन पर गिर पड़ा। पूरी खबर पढ़िए खबर लगातार अपडेट हो रही है…


