लुटुआ के पहाड़ी इलाके में पुलिस-सीआरपीएफ का संयुक्त ऑपरेशन:नक्सलियों का छिपाया गया हथियार बरामद, पिछले सप्ताह बरामद हुआ था 5KG का आईईडी बम

लुटुआ के पहाड़ी इलाके में पुलिस-सीआरपीएफ का संयुक्त ऑपरेशन:नक्सलियों का छिपाया गया हथियार बरामद, पिछले सप्ताह बरामद हुआ था 5KG का आईईडी बम

गयाजी के लुटुआ थाना क्षेत्र में पुलिस व सीआरपीएफ ने जंगल मे रखे गए हथियार व आर्म्स बरामद किए हैं। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान पहाड़ी इलाके में छापेमारी कर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार और कारतूस बरामद किए गए। इस कार्रवाई के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार, लुटुआ थाना की पुलिस व सीआरपीएफ डी-215 नागोबार की टीम संयुक्त रूप से अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के एकरुपैयवा गांव के पास कुंवारा पहाड़ी इलाके में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। सूचना मिलते ही संयुक्त टीम सक्रिय हो गई और पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। दो देसी कट्टा और 315 बोर की दो जिंदा कारतूस बरामद तलाशी के दौरान जवानों ने झाड़ियों में छिपाकर रखे गए दो देसी कट्टा और 315 बोर की दो जिंदा कारतूस बरामद की। बरामद हथियारों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इसके बाद आसपास के इलाके में भी घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि मौके से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद हथियार नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए थे। आशंका जताई जा रही है कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी चल रही थी। समय रहते हथियार बरामद होने से सुरक्षाबलों ने बड़ी साजिश नाकाम कर दी। पिछले सप्ताह बरामद हुई थी 5 किलो की आईईडी बम लुटुआ एसएचओ सिंटू कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इलाके में लगातार एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया जा रहा है। असामाजिक और नक्सली गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर है। बीते सप्ताह भी लुटुआ थाना क्षेत्र के सिंघवा पहाड़ी इलाके से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया 5 किलो आईईडी बरामद किया गया था। जिसे बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही डिड्यूज कर दिया था। लगातार हो रही कार्रवाई के बाद मिल रहे हथियार व केन व आईईडी के बाद नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों की गतिविधियां और तेज कर दी गई हैं। इससे साफ होता है कि नक्सली गतिविधियां नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कहीं न कहीं चोरी छिपे सक्रिय हैं।। गयाजी के लुटुआ थाना क्षेत्र में पुलिस व सीआरपीएफ ने जंगल मे रखे गए हथियार व आर्म्स बरामद किए हैं। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान पहाड़ी इलाके में छापेमारी कर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार और कारतूस बरामद किए गए। इस कार्रवाई के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार, लुटुआ थाना की पुलिस व सीआरपीएफ डी-215 नागोबार की टीम संयुक्त रूप से अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के एकरुपैयवा गांव के पास कुंवारा पहाड़ी इलाके में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। सूचना मिलते ही संयुक्त टीम सक्रिय हो गई और पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। दो देसी कट्टा और 315 बोर की दो जिंदा कारतूस बरामद तलाशी के दौरान जवानों ने झाड़ियों में छिपाकर रखे गए दो देसी कट्टा और 315 बोर की दो जिंदा कारतूस बरामद की। बरामद हथियारों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इसके बाद आसपास के इलाके में भी घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि मौके से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद हथियार नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए थे। आशंका जताई जा रही है कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी चल रही थी। समय रहते हथियार बरामद होने से सुरक्षाबलों ने बड़ी साजिश नाकाम कर दी। पिछले सप्ताह बरामद हुई थी 5 किलो की आईईडी बम लुटुआ एसएचओ सिंटू कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इलाके में लगातार एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया जा रहा है। असामाजिक और नक्सली गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर है। बीते सप्ताह भी लुटुआ थाना क्षेत्र के सिंघवा पहाड़ी इलाके से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया 5 किलो आईईडी बरामद किया गया था। जिसे बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही डिड्यूज कर दिया था। लगातार हो रही कार्रवाई के बाद मिल रहे हथियार व केन व आईईडी के बाद नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों की गतिविधियां और तेज कर दी गई हैं। इससे साफ होता है कि नक्सली गतिविधियां नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कहीं न कहीं चोरी छिपे सक्रिय हैं।।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *