भास्कर न्यूज | बक्सर जिले के सभी 1093 सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में 30 मई को अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित की जाएगी। शिक्षा विभाग का मानना है कि विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय से बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। इसे लेकर प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इसी उद्देश्य से राज्यभर के विद्यालयों में नियमित रूप से पीटीएम आयोजित करने पर जोर दिया जा रहा है। पीटीएम को लेकर सभी विद्यालय प्रधानों, शिक्षकों व संबंधित अधिकारियों को बैठक सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश में कहा गया है कि पीटीएम के दौरान शिक्षक अभिभावकों को छात्र-छात्राओं की पढ़ाई, व्यवहार, अनुशासन व विद्यालय में उनकी सहभागिता की जानकारी देंगे। साथ ही कमजोर छात्र-छात्राओं की पहचान कर उन्हें बेहतर शैक्षणिक सहयोग देने की रणनीति पर भी चर्चा होगी। बैठक में छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने, समय पर विद्यालय भेजने, घर पर पढ़ाई का अनुकूल माहौल बनाने को लेकर अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। “मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण” है थीम पत्र में कहा गया है कि पीटीएम में अभिभावकों को यह अवगत कराया जाना महत्वपूर्ण है बच्चों के अधिगम व विकास की प्रक्रिया में विद्यालय और अभिभावक दोनों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।शिक्षक अभिभावक बैठक का थीम “मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण” रखा गया है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार बैठक का उद्देश्य बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, सीखने के स्तर व विद्यालय से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी अभिभावकों तक पहुंचाना है। विद्यालयों को निर्देश दिया है कि बैठक को आकर्षक व व्यवस्थित ढंग से आयोजित किया जाए। प्रत्येक विद्यालय में अभिभावकों के बैठने, पेयजल व अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करने को कहा गया है। घर पर पढ़ने से संबंधित उचित वातावरण प्रदान करना है उद्देश्य अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी को सफल बनाने के लिए राज्य स्तर से एक मार्गदर्शिका उपलब्ध करायी गई है। मार्गदर्शिका के आधार पर पीटीएम आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का उद्देश्य बच्चों के मानसिक व भावनात्मक आवश्यकताओं के प्रति अभिभावकों को संवेदनशील करना व उन्हें घर पर पढ़ने से संबंधित उचित वातावरण प्रदान करने करने को लेकर अभिभावकों को प्रेरित करना है। ताकि सभी छात्र छात्रा आत्मविश्वास के साथ नियमित पढ़ाई कर सकें व आने वाले समय में समाज के एक सक्रिय सदस्य बन सकें। भास्कर न्यूज | बक्सर जिले के सभी 1093 सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में 30 मई को अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित की जाएगी। शिक्षा विभाग का मानना है कि विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय से बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। इसे लेकर प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इसी उद्देश्य से राज्यभर के विद्यालयों में नियमित रूप से पीटीएम आयोजित करने पर जोर दिया जा रहा है। पीटीएम को लेकर सभी विद्यालय प्रधानों, शिक्षकों व संबंधित अधिकारियों को बैठक सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश में कहा गया है कि पीटीएम के दौरान शिक्षक अभिभावकों को छात्र-छात्राओं की पढ़ाई, व्यवहार, अनुशासन व विद्यालय में उनकी सहभागिता की जानकारी देंगे। साथ ही कमजोर छात्र-छात्राओं की पहचान कर उन्हें बेहतर शैक्षणिक सहयोग देने की रणनीति पर भी चर्चा होगी। बैठक में छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने, समय पर विद्यालय भेजने, घर पर पढ़ाई का अनुकूल माहौल बनाने को लेकर अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। “मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण” है थीम पत्र में कहा गया है कि पीटीएम में अभिभावकों को यह अवगत कराया जाना महत्वपूर्ण है बच्चों के अधिगम व विकास की प्रक्रिया में विद्यालय और अभिभावक दोनों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।शिक्षक अभिभावक बैठक का थीम “मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण” रखा गया है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार बैठक का उद्देश्य बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, सीखने के स्तर व विद्यालय से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी अभिभावकों तक पहुंचाना है। विद्यालयों को निर्देश दिया है कि बैठक को आकर्षक व व्यवस्थित ढंग से आयोजित किया जाए। प्रत्येक विद्यालय में अभिभावकों के बैठने, पेयजल व अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करने को कहा गया है। घर पर पढ़ने से संबंधित उचित वातावरण प्रदान करना है उद्देश्य अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी को सफल बनाने के लिए राज्य स्तर से एक मार्गदर्शिका उपलब्ध करायी गई है। मार्गदर्शिका के आधार पर पीटीएम आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का उद्देश्य बच्चों के मानसिक व भावनात्मक आवश्यकताओं के प्रति अभिभावकों को संवेदनशील करना व उन्हें घर पर पढ़ने से संबंधित उचित वातावरण प्रदान करने करने को लेकर अभिभावकों को प्रेरित करना है। ताकि सभी छात्र छात्रा आत्मविश्वास के साथ नियमित पढ़ाई कर सकें व आने वाले समय में समाज के एक सक्रिय सदस्य बन सकें।


