सीमांचल के विकास के मुद्दों पर सांसद ने सीएम से भेंट की

सीमांचल के विकास के मुद्दों पर सांसद ने सीएम से भेंट की

भास्कर न्यूज| अररिया अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने गुरुवार को सीएम सम्राट चौधरी से पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अररिया सहित पूरे सीमांचल क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सांसद ने सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, खेल, शहरी और औद्योगिक विकास से संबंधित योजनाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। उन्होंने सीमांचल के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने की मांग की। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि सीमांचल बिहार का महत्वपूर्ण क्षेत्र है और इसके संतुलित विकास को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार के सहयोग से अररिया और सीमांचल में विकास कार्यों को और गति मिलेगी। वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार सीमांचल क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। भास्कर न्यूज| अररिया अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने गुरुवार को सीएम सम्राट चौधरी से पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अररिया सहित पूरे सीमांचल क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सांसद ने सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, खेल, शहरी और औद्योगिक विकास से संबंधित योजनाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। उन्होंने सीमांचल के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने की मांग की। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि सीमांचल बिहार का महत्वपूर्ण क्षेत्र है और इसके संतुलित विकास को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार के सहयोग से अररिया और सीमांचल में विकास कार्यों को और गति मिलेगी। वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार सीमांचल क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *