भास्कर न्यूज|बेतिया जिले में शुक्रवार को अचानक मौसम बदल गया। सुबह सात बजे से ही काली घटाओं ने चारो ओर अंधेरा बिखेर दिया। 8 बजे से शुरु हुई बारिश शहर से लेकर गांवों तक हुई। दिन के 12 बजे तक कहीं झमाझम बारिश तो कही बूंदाबांदी होती रही। कई प्रखंड क्षेत्रों में मूसलाधार तो कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई। पारा तीन डिग्री लुढ़ककर 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को को भी जिले में बारिश होने के आसार है। इधर, रामनगर नगर परिषद वार्ड 15 बैकुंठपुर मुहल्ले में ठनका गिरने से महिला झुलस गई। रामा देवी की पत्नी रिंकू देवी खाना खा रही थी तभी हादसा हुआ। ठनका रामा पटेल के आवासीय परिसर के पेड़ पर गिरा जिससे घर के बिजली के तार में विद्युत प्रवाहित होने लगा। क्षण भर में बिजली का तार, मीटर जल कर धुआं-धुआं हो गया। परिजन तत्काल रिंकू को इलाज के लिए रामनगर सीएचसी ले गए, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर डीएस आर्या ने प्राथमिक उपचार के बाद रिंकू देवी को घर भेज दिया। वहीं, जोगापट्टी थाना के ढढवा भवानीपुर के उपेंद्र चौधरी की पत्नी बबीता देवी और अर्जुन मुिखया की पत्नी सीमा देवी भी ठनका गिरने से झुलस गईं। { बिजली चमकने व गरज होने पर घरों से बाहर नहीं निकलें { पक्का भवन में शरण लें { खेतों की तरफ नहीं जाएं { बिजली पोल व उंच्चे पेड़ के नीचे नहीं ठहरें { इलेक्ट्रोनिक्स उपकरणों को बिजली बोर्ड से विच्छेद कर दें उधर, जिले में सुबह से ही बारिश के साथ हवा भी चली, जिससे पारा में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इस बारिश से कुछ फसलों को नुकसान तो कुछ को लाभ भी पहुंचा है। लोगों को गर्मी व उमस से निजात तो मिली है लेकिन शहर में जलजमाव और गांवों में कीचड़ से परेशानी भी हुई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, आद्रता 50 प्रतिशत व हवा का वेग 8 से 14 किमी प्रतिघंटे रहा। { बारिश के पानी में भींगने से बचें { मौसम में उतार – चढ़ाव होने पर सावधानी बरतें { गरम व ताजा खाना का उपयोग करें { ताजा पानी का सेवन करें { शीतल पेय पीने से बचें { किसी भी तरह का रोग का लक्षण दिखने पर चिकीत्सीय परामर्श लें { चिकित्सक के परामर्श पर दवा का सेवन करें भास्कर न्यूज|बेतिया जिले में शुक्रवार को अचानक मौसम बदल गया। सुबह सात बजे से ही काली घटाओं ने चारो ओर अंधेरा बिखेर दिया। 8 बजे से शुरु हुई बारिश शहर से लेकर गांवों तक हुई। दिन के 12 बजे तक कहीं झमाझम बारिश तो कही बूंदाबांदी होती रही। कई प्रखंड क्षेत्रों में मूसलाधार तो कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई। पारा तीन डिग्री लुढ़ककर 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को को भी जिले में बारिश होने के आसार है। इधर, रामनगर नगर परिषद वार्ड 15 बैकुंठपुर मुहल्ले में ठनका गिरने से महिला झुलस गई। रामा देवी की पत्नी रिंकू देवी खाना खा रही थी तभी हादसा हुआ। ठनका रामा पटेल के आवासीय परिसर के पेड़ पर गिरा जिससे घर के बिजली के तार में विद्युत प्रवाहित होने लगा। क्षण भर में बिजली का तार, मीटर जल कर धुआं-धुआं हो गया। परिजन तत्काल रिंकू को इलाज के लिए रामनगर सीएचसी ले गए, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर डीएस आर्या ने प्राथमिक उपचार के बाद रिंकू देवी को घर भेज दिया। वहीं, जोगापट्टी थाना के ढढवा भवानीपुर के उपेंद्र चौधरी की पत्नी बबीता देवी और अर्जुन मुिखया की पत्नी सीमा देवी भी ठनका गिरने से झुलस गईं। { बिजली चमकने व गरज होने पर घरों से बाहर नहीं निकलें { पक्का भवन में शरण लें { खेतों की तरफ नहीं जाएं { बिजली पोल व उंच्चे पेड़ के नीचे नहीं ठहरें { इलेक्ट्रोनिक्स उपकरणों को बिजली बोर्ड से विच्छेद कर दें उधर, जिले में सुबह से ही बारिश के साथ हवा भी चली, जिससे पारा में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इस बारिश से कुछ फसलों को नुकसान तो कुछ को लाभ भी पहुंचा है। लोगों को गर्मी व उमस से निजात तो मिली है लेकिन शहर में जलजमाव और गांवों में कीचड़ से परेशानी भी हुई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, आद्रता 50 प्रतिशत व हवा का वेग 8 से 14 किमी प्रतिघंटे रहा। { बारिश के पानी में भींगने से बचें { मौसम में उतार – चढ़ाव होने पर सावधानी बरतें { गरम व ताजा खाना का उपयोग करें { ताजा पानी का सेवन करें { शीतल पेय पीने से बचें { किसी भी तरह का रोग का लक्षण दिखने पर चिकीत्सीय परामर्श लें { चिकित्सक के परामर्श पर दवा का सेवन करें


