कन्नौज: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख को 8 साल की सजा, पीड़िता की बुआ को भी जेल

कन्नौज: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख को 8 साल की सजा, पीड़िता की बुआ को भी जेल

Nawab singh imprisoned news kannauj: कन्नौज कोर्ट ने नाबालिग लड़की से रेप और गैंगस्टर एक्ट के मामले में जेल में बंद पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह और उसके छोटे भाई नीलू यादव को 8-8 साल जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोनों दोषियों पर जुर्माना भी लगाया है। इसके अलावा कोर्ट ने नाबालिक से रेप के मामले में पीड़िता की बुआ को 6 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने नाबालिग की बुआ पर भी जुर्माना लगाया है।

पीड़िता की बुआ पर 5 लाख का जुर्माना

जानकारी के मुताबिक, कन्नौज की कोर्ट ने 15 वर्षीय नाबालिग से रेप, गैंगस्टर एक्ट और डकैती के मामले में जेल में बंद पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह और उसके भाई नीलू यादव को 8-8 साल जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने दोनों के ऊपर 10-10 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इस मामले में दोषी पाए जाने के बाद पीड़िता की बुआ को भी 6 साल जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उसके ऊपर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि सोमवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था और दोषी पाए जाने के बाद शुक्रवार को अदालत ने सजा का एलान किया है।

पेशी के दौरान पुलिस से बहस

बताया जा रहा है कि कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान पीड़िता की बुआ से पुलिस की तीखी बहस भी हुई थी। इस संवेदनशील और हाई प्रोफाइल मामले को देखते हुए पूरे कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील किया गया था। बताया जा रहा है कि कौशांबी की जेल से लाने के बाद पीड़िता की बुआ ने अपने समर्थकों से बातचीत की कोशिश की थी। ऐसा करने से पुलिसकर्मियों ने पीड़िता की बुआ को रोक दिया था, जिसके बाद पुलिस से उसकी बहस हुई थी। दरअसल, नवाब सिंह बांदा की जेल में बंद है।

क्या है मामला

दरअसल, अगस्त 2024 में नौकरी के लिए 15 साल की नाबालिक अपने बुआ के साथ नवाब सिंह के कॉलेज में पहुंची थी। इसी दौरान नाबालिक की बुआ कहीं चली गई और नवाब सिंह ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता ने ही पुलिस को फोन करके सूचना दी और जब पुलिस पहुंची तो नवाब सिंह बिस्तर पर पड़ा था और पीड़िता अर्धनग्न अवस्था में थी। इसके बाद पुलिस ने नवाब सिंह को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, नाबालिक द्वारा एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद नवाब सिंह को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *