सागर कोषालय में GPF समाधान कैंप 1 जून से

सागर | जिला कोषालय में 1 से 3 जून तक तीन दिवसीय सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) जागरूकता एवं समाधान कैंप का आयोजन होगा। ई-दक्ष केंद्र में लगने वाले इस कैंप का मुख्य उद्देश्य जीपीएफ खातों में गुमशुदा कटौतियों (मिसिंग अमाउंट) और अप्रविष्ट मदों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है। सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रभावित अभिदाताओं को कटौती पत्रक, वेतन देयक, चालान प्रति और कैशबुक जैसे जरूरी दस्तावेजों के साथ कैंप में भेजें। लापरवाही बरतने और समायोजन न होने पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *