भास्कर न्यूज | जालंधर यदि आप अगले दो-तीन दिन में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर चेक कर लें। कठुआ-माधोपुर रावी नदी पुल (ब्रिज नंबर 17) पर चल रहे इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेलवे ने सिंगल-लाइन ब्लॉक लिया हुआ है। इस वजह से अप और डाउन दोनों दिशाओं की ट्रेनों को एक ही ट्रैक से गुजारा जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, यह काम 31 मई 2026 तक चलेगा, जिससे 1 जून से ही दोनों ट्रैक बहाल हो पाएंगे। तब तक यात्रियों को भारी लेटलतीफी और रूट कटौती का सामना करना पड़ेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार (29 मई) को भी ट्रैक की क्षमता सीमित रहने के कारण शेड्यूल बुरी तरह प्रभावित रहेगा। लंबी दूरी की ट्रेनें (जम्मू/कटड़ा रूट): जालंधर कैंट और सिटी होकर माता वैष्णो देवी कटड़ा व जम्मू जाने वाली ट्रेनें (जैसे स्वराज एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस और बेगमपुरा एक्सप्रेस) क्रॉसिंग के कारण औसतन 1 से 3 घंटे की देरी से जालंधर पहुंचेंगी। वापसी की ट्रेनें : जम्मू या कटड़ा से चलकर जालंधर होते हुए दिल्ली या देश के अन्य हिस्सों में जाने वाली ट्रेनें शुरुआती स्टेशन से ही लेट चलेंगी। जालंधर में इनके अराइवल में 2 से 4 घंटे तक का भारी विलंब देखा जा सकता है। शॉर्ट-टर्मिनेट ट्रेनें : साबरमती-कटड़ा एक्सप्रेस जैसी कुछ ट्रेनें 29 मई को भी जालंधर/अमृतसर से आगे जम्मू नहीं जाएंगी। जम्मू जाने वाले यात्रियों की यात्रा जालंधर में ही समाप्त कर दी जाएगी। मार्ग में ट्रैफिक ब्लॉक और क्रॉसिंग के कारण प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों पीछे चल रही हैं। सहरसा – अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस (12203): यह ट्रेन सबसे ज्यादा प्रभावित है और जालंधर पहुंचने में लगभग 2.5 से 3 घंटे लेट चल रही है। दिल्ली – अमृतसर एक्सप्रेस (14679): इसमें लगभग 1 से 1.5 घंटे की देरी दर्ज की गई है। दरभंगा – अमृतसर जननायक एक्सप्रेस (15211): यह ट्रेन भी अपने समय से 1 से 1.5 घंटे की देरी से चल रही है। बांद्रा टर्मिनस – अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस (12925): यह लंबी दूरी की ट्रेन अपेक्षाकृत कम प्रभावित है, लेकिन फिर भी 20 से 30 मिनट की देरी से चल रही है। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18237/38) व लोकल ट्रेनें: छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस समेत पठानकोट-जालंधर और होशियारपुर-जालंधर रूट की डीएमयू और पैसेंजर ट्रेनें भी ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 30 मिनट से 1 घंटे तक लेट हैं। 14612, श्री माता वैष्णो देवी- गाजीपुर एक्सप्रेस, 28 मई तक 22431, सूबेदारगंज, श्री माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस, 30 मई तक 22432, श्री माता वैष्णो देवी, सूबेदारगंज एक्सप्रेस, 31 मई तक 14503/02, कालका, माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस, 30 मई तक 19107/08, जन्मभूमि एक्सप्रेस, (भावनगर से उधमपुर), 30 मई तक 22401/02, नई दिल्ली-उधमपुर एसी एक्सप्रेस, 30 मई तक


