Naib Tehsildar Beaten Case: विधायक बोले- मेरी सगी दीदी के साथ नायब तहसीलदार ने की बद्तमीजी, मैंने मारपीट नहीं की, देखें Video

Naib Tehsildar Beaten Case: विधायक बोले- मेरी सगी दीदी के साथ नायब तहसीलदार ने की बद्तमीजी, मैंने मारपीट नहीं की, देखें Video

अंबिकापुर। नायब तहसीलदार से मारपीट (Naib Tehsildar Beaten Case) के मामले में सीतापुर विधायक और उनके दर्जनभर समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। वहीं विधायक की बहन की रिपोर्ट पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया गया है। इस मामले में अब सीतापुर विधायक का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि नायब तहसीलदार की पूर्व से कई शिकायतें थीं। मेरी बहन के साथ उसने उप तहसील कार्यालय में दुव्र्यवहार किया। ऐसे में जनता ने उस पर आक्रोश जाहिर किया। मैंने मारपीट नहीं की। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर एफआईआर दर्ज की गई है। वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

Naib Tehsildar Beaten case
Sitapur MLA (Photo- Patrika)

राजापुर उपतहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार की पिटाई (Sitapur MLA beaten Naib Tehsildar) मामले में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जबसे नायब तहसीलदार तुषार मानिक यहां पदस्थ हैं, तब से कार्यकर्ताओं, जनता की उनके खिलाफ शिकायत थी। इसकी जानकारी पूर्व में हमनें प्रशासनिक स्तर पर भी दी थी।

मेरी सगी दीदी सीमा धनकी 14 मई को खुद के मामले को लेकर गई थीं, तो उनके साथ नायब तहसीलदार ने अभद्र व्यवहार किया। इस घटना के बाद जैसे ही नायब तहसीलदार (Naib Tehsildar) चौक पर पहुंचा, जनता वहां खड़ी थी और उन्होंने आक्रोश जताया। इसके बाद कथित रूप से यह आरोप लगाया गया है कि हमनें हाथ उठाया।

Sitapur MLA Ramkumar Toppo statement

उसके एवज में एफआईआर दर्ज हुई है। जांच निष्पक्ष होगा, हम पूरा सहयोग करेंगे। जांच में ही मामला सामने आएगा कि आरोप निराधार है। नायब तहसीलदार ने मेरी बहन से अभद्र व्यवहार (Misbehave with MLA sister) किया। मेरे समर्थकों के साथ मेरा खुद का नाम एफआईआर में है। उन्होंने कहा कि दोनों साइड से एफआईआर हुई है।

Naib Tehsildar Beaten Case: विधायक बोले- कानून हाथ में न ले जनता

विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद सीतापुर थाने (Sitapur Police station) के सामने दर्जनों लोग धरने पर बैठ गए हैं। ऐसे में विधायक ने सीतापुर की जनता से कहा कि पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। कानून को किसी भी प्रकार से अपने हाथ में न लें।

Naib Tehsildar beaten case
Sitapur people protest in front of police station (Photo- Patrika)

हमारे सुशासन की सरकार में न्याय होगा और जो भी व्यक्ति अभद्र व्यवहार किया है, उसके ऊपर कठोर कार्रवाई करने की हम भी मांग करेंगे। मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा, जांच के बाद पूरा मामला सामने आएगा। मुझे पुलिस पर पूरा भरोसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *