केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम सहित राज्य के कई हिस्सों में इस समय मूसलाधार बारिश हो रही है। सड़कों पर पानी भर गया है और गाड़ियां पानी को चीरती हुई निकल रही हैं। इस झमाझम बारिश को देखकर लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि जब मानसून अभी केरल से नहीं टकराया है, तो फिर यह बारिश क्या है? इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मानसून की तारीख को लेकर एक नया और बड़ा अपडेट जारी कर दिया है। आइए समझते हैं कि केरल में हो रही इस बारिश की असली वजह क्या है और मानसून अब कब तक दस्तक देगा।


