सिगरेट पीने के विवाद में युवक की पीटकर हत्या:जलवा क्लब में पार्टी के दौरान हुआ विवाद, अयोध्या बीजेपी युवा मोर्चा जिला कमेटी सदस्य था

सिगरेट पीने के विवाद में युवक की पीटकर हत्या:जलवा क्लब में पार्टी के दौरान हुआ विवाद, अयोध्या बीजेपी युवा मोर्चा जिला कमेटी सदस्य था

लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में रविवार देर रात जलवा क्लब के बाहर सिगरेट पीने को लेकर हुए विवाद में अयोध्या निवासी बीजेपी युवा मोर्चा जिला कमेटी सदस्य शिवम सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अयोध्या निवासी शिवम सिंह अपने दोस्तों निलेश और जीशान के साथ पार्टी करने लखनऊ आए थे। बताया जा रहा है कि देर रात जलवा क्लब के सामने सिगरेट पीने को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने शिवम की बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले में गंभीर रूप से घायल शिवम मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़े। घटना के बाद शिवम के मोबाइल से उनके भाई सौरभ सिंह को सूचना दी गई। सूचना पाकर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए। परिजनों का कहना है कि अस्पताल में बेड खाली न होने के कारण उन्हें गोमतीनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जहां इलाज के दौरान शिवम की मौत हो गई। मंगलवार देर शाम पीड़ित भाई सौरभ सिंह ने विभूतिखंड थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर विभूतिखंड के मुताबिक आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *