ईदगाह में 300 लोगों ने एक साथ अदा की नमाज:शिवहर में ईद-उल-अजहा में कुर्बानी; लोगों ने खाए चाट, पकौड़े और आइसक्रीम

ईदगाह में 300 लोगों ने एक साथ अदा की नमाज:शिवहर में ईद-उल-अजहा में कुर्बानी; लोगों ने खाए चाट, पकौड़े और आइसक्रीम

शिवहर जिले में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। त्याग, बलिदान और इंसानियत का संदेश देने वाले इस पर्व पर सुबह से ही जिले की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआएं मांगीं। जिले के लचकापुल, इस्लामपुर टोला, गढ़वा, गड़हियां, परसौनी तैयब, खोर्ठा, बेलाही दुल्ल, रामबन, हिरौता, हिरम्मा, रामपुरकेशो, मेसौढ़ा, हता, चमनपुर, धनकौल, मीनापुर बलहा, बसहिया शेख, नयागांव, रामपुर यदु और फुलकाहां सहित विभिन्न क्षेत्रों की मस्जिदों और ईदगाहों में निर्धारित समय पर ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी नमाज के उपरांत लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी, जिससे आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश फैला। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने परंपरागत तरीके से कुर्बानी भी दी, जो त्याग, समर्पण और इंसानियत का प्रतीक है। कुर्बानी के बाद जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया, जिसने सामाजिक सद्भाव और मानवता की मिसाल पेश की। पर्व के अवसर पर कई स्थानों पर मेलों का भी आयोजन हुआ, जहाँ बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लोगों ने चाट, पकौड़े और आइसक्रीम का लुत्फ उठाते हुए पर्व की खुशियां बांटी। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था पर्व के दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी और पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने स्वयं जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के सौ से अधिक स्थानों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। लचकापुल स्थित ईदगाह पर एसडीओ अविनाश कुणाल, एसडीपीओ अनुशील कुमार, नगर सभापति राजन नंदन सिंह, सीओ पल्लवी ठाकुर, सदर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह और महिला थानाध्यक्ष कल्याणी कुमारी पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। पूरे जिले में भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और एकता की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली, जिसने बकरीद के वास्तविक संदेश को और अधिक सशक्त किया। शिवहर जिले में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। त्याग, बलिदान और इंसानियत का संदेश देने वाले इस पर्व पर सुबह से ही जिले की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआएं मांगीं। जिले के लचकापुल, इस्लामपुर टोला, गढ़वा, गड़हियां, परसौनी तैयब, खोर्ठा, बेलाही दुल्ल, रामबन, हिरौता, हिरम्मा, रामपुरकेशो, मेसौढ़ा, हता, चमनपुर, धनकौल, मीनापुर बलहा, बसहिया शेख, नयागांव, रामपुर यदु और फुलकाहां सहित विभिन्न क्षेत्रों की मस्जिदों और ईदगाहों में निर्धारित समय पर ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी नमाज के उपरांत लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी, जिससे आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश फैला। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने परंपरागत तरीके से कुर्बानी भी दी, जो त्याग, समर्पण और इंसानियत का प्रतीक है। कुर्बानी के बाद जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया, जिसने सामाजिक सद्भाव और मानवता की मिसाल पेश की। पर्व के अवसर पर कई स्थानों पर मेलों का भी आयोजन हुआ, जहाँ बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लोगों ने चाट, पकौड़े और आइसक्रीम का लुत्फ उठाते हुए पर्व की खुशियां बांटी। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था पर्व के दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी और पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने स्वयं जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के सौ से अधिक स्थानों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। लचकापुल स्थित ईदगाह पर एसडीओ अविनाश कुणाल, एसडीपीओ अनुशील कुमार, नगर सभापति राजन नंदन सिंह, सीओ पल्लवी ठाकुर, सदर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह और महिला थानाध्यक्ष कल्याणी कुमारी पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। पूरे जिले में भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और एकता की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली, जिसने बकरीद के वास्तविक संदेश को और अधिक सशक्त किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *