गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा और नई दिल्ली के बीच दो जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का ठहराव झाझा स्टेशन पर होगा, जिससे जमुई जिले के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। दिल्ली और हावड़ा जाने वाले यात्रियों को अब अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होगा। ट्रेन संख्या 04048 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल 28 मई 2026 को नई दिल्ली से शाम 6:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 04047 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 30 मई 2026 को हावड़ा से रात 1:40 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 8:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में झाझा-जसीडीह रुकेगी यह ट्रेन दोनों दिशाओं में पटना, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल और दुर्गापुर सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। झाझा स्टेशन पर ठहराव से जमुई जिले के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04050 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल 30 मई 2026 को नई दिल्ली से रवाना होगी, जबकि ट्रेन संख्या 04049 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 1 जून 2026 को हावड़ा से चलेगी। इस ट्रेन का भी ठहराव झाझा, किऊल, पटना, जसीडीह, मधुपुर, आसनसोल और दुर्गापुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा। वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध रेलवे ने बताया कि दोनों समर स्पेशल ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन विशेष ट्रेनों के परिचालन से जमुई और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा और नई दिल्ली के बीच दो जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का ठहराव झाझा स्टेशन पर होगा, जिससे जमुई जिले के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। दिल्ली और हावड़ा जाने वाले यात्रियों को अब अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होगा। ट्रेन संख्या 04048 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल 28 मई 2026 को नई दिल्ली से शाम 6:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 04047 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 30 मई 2026 को हावड़ा से रात 1:40 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 8:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में झाझा-जसीडीह रुकेगी यह ट्रेन दोनों दिशाओं में पटना, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल और दुर्गापुर सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। झाझा स्टेशन पर ठहराव से जमुई जिले के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04050 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल 30 मई 2026 को नई दिल्ली से रवाना होगी, जबकि ट्रेन संख्या 04049 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 1 जून 2026 को हावड़ा से चलेगी। इस ट्रेन का भी ठहराव झाझा, किऊल, पटना, जसीडीह, मधुपुर, आसनसोल और दुर्गापुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा। वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध रेलवे ने बताया कि दोनों समर स्पेशल ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन विशेष ट्रेनों के परिचालन से जमुई और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।


