भास्कर न्यूज| बांका जिले में बुधवार की अहले सुबह आई तेज आंधी और बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया और लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। हालांकि, इस आंधी का असर कई स्थानों पर नुकसान के रूप में भी देखने को मिला। जिले के विभिन्न इलाकों में बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कई जगहों पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं। बौंसी के मनियारपुर रोड में तेज आंधी के कारण एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से कुछ इलाकों में लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त स्थानों की मरम्मत और व्यवस्था बहाल करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। वहीं पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और लू के बीच अचानक हुए मौसम परिवर्तन से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे जनजीवन कुछ हद तक सामान्य हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, पहले जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था, वहीं बारिश के बाद यह घटकर 40 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। भास्कर न्यूज| बांका जिले में बुधवार की अहले सुबह आई तेज आंधी और बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया और लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। हालांकि, इस आंधी का असर कई स्थानों पर नुकसान के रूप में भी देखने को मिला। जिले के विभिन्न इलाकों में बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कई जगहों पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं। बौंसी के मनियारपुर रोड में तेज आंधी के कारण एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से कुछ इलाकों में लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त स्थानों की मरम्मत और व्यवस्था बहाल करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। वहीं पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और लू के बीच अचानक हुए मौसम परिवर्तन से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे जनजीवन कुछ हद तक सामान्य हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, पहले जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था, वहीं बारिश के बाद यह घटकर 40 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।


