शेखपुरा में स्थानीय महिला थाना पुलिस की पहल पर दहेज प्रताड़ना के कारण घर से निकाली गई 27 वर्षीय विवाहिता अपने दो बच्चों के साथ पति के घर लौट गई। महिला थाना अध्यक्ष रिशु कुमारी ने यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव निवासी सुलेमान शाह की पुत्री तबस्सुम की शादी वर्ष 2021 में नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहिनी गांव निवासी मो. अरमान से हुई थी। शादी के बाद तबस्सुम ने एक पुत्र और एक पुत्री को जन्म दिया। दोनों बच्चों के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया था विवाहिता के अनुसार, शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते हुए प्रताड़ित कर रहे थे। पिछले पखवाड़े पति, सास, देवर सहित अन्य ससुरालवालों ने तबस्सुम को दोनों बच्चों के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया था। घर से निकाले जाने के बाद विवाहिता अपने मायके में रह रही थी और उसने स्थानीय महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। थाना अध्यक्ष रिशु कुमारी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपियों को नोटिस भेजकर थाने में उपस्थित होने का निर्देश दिया। महिला थाना पुलिस की पहल की सराहना नोटिस के आलोक में दोनों पक्षों के लोग थाना पर उपस्थित हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर विवाहिता को उसके दोनों बच्चों के साथ ससुराल वापस भेज दिया। पति और ससुराल वाले विवाहिता तथा बच्चों को अपने घर ले गए। स्थानीय महिला थाना पुलिस की इस पहल की सराहना की जा रही है। शेखपुरा में स्थानीय महिला थाना पुलिस की पहल पर दहेज प्रताड़ना के कारण घर से निकाली गई 27 वर्षीय विवाहिता अपने दो बच्चों के साथ पति के घर लौट गई। महिला थाना अध्यक्ष रिशु कुमारी ने यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव निवासी सुलेमान शाह की पुत्री तबस्सुम की शादी वर्ष 2021 में नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहिनी गांव निवासी मो. अरमान से हुई थी। शादी के बाद तबस्सुम ने एक पुत्र और एक पुत्री को जन्म दिया। दोनों बच्चों के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया था विवाहिता के अनुसार, शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते हुए प्रताड़ित कर रहे थे। पिछले पखवाड़े पति, सास, देवर सहित अन्य ससुरालवालों ने तबस्सुम को दोनों बच्चों के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया था। घर से निकाले जाने के बाद विवाहिता अपने मायके में रह रही थी और उसने स्थानीय महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। थाना अध्यक्ष रिशु कुमारी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपियों को नोटिस भेजकर थाने में उपस्थित होने का निर्देश दिया। महिला थाना पुलिस की पहल की सराहना नोटिस के आलोक में दोनों पक्षों के लोग थाना पर उपस्थित हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर विवाहिता को उसके दोनों बच्चों के साथ ससुराल वापस भेज दिया। पति और ससुराल वाले विवाहिता तथा बच्चों को अपने घर ले गए। स्थानीय महिला थाना पुलिस की इस पहल की सराहना की जा रही है।


