फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- DM:सुपौल में सभी लैंड ओनर्स की FR ID बनाने का दिया निर्देश

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- DM:सुपौल में सभी लैंड ओनर्स की FR ID बनाने का दिया निर्देश

सुपौल जिले में फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य को तेज गति से पूरा कराने को लेकर जिला पदाधिकारी ने बुधवार को त्रिवेणीगंज अनुमंडल एवं छातापुर प्रखंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने त्रिवेणीगंज प्रखंड के बघेली एवं पथरागौरधाय पंचायत तथा छातापुर प्रखंड बाजार पहुंचकर चल रहे फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डीएम ने वहां मौजूद सभी FR ID यूजर को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत क्षेत्र के सभी रैयत भू-धारकों का फॉर्मर रजिस्ट्री ID हर हाल में बनाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र किसान का नाम छूटना नहीं चाहिए और इसके लिए कर्मियों को घर-घर जाकर किसानों से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करना होगा। आवंटित लक्ष्य को समय पर पूरा करना सुनिश्चित किया जाए – DM जिलाधिकारी ने पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों को भी इस अभियान में सक्रिय सहयोग देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना है और इसे शत-प्रतिशत पूरा करना सभी संबंधित कर्मियों की जिम्मेदारी है। डीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि आवंटित लक्ष्य को समय पर पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। समस्याओं के समाधान को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और किसानों को आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सभी रैयत भू-धारकों से अपील करते हुए कहा गया कि वे अपने पंचायत स्तरीय कर्मियों से संपर्क करें अथवा नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर अपनी FR ID अवश्य बनवाएं, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें समय पर मिल सके। इस मौके पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी त्रिवेणीगंज, प्रखंड कृषि पदाधिकारी त्रिवेणीगंज एवं छातापुर, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। सुपौल जिले में फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य को तेज गति से पूरा कराने को लेकर जिला पदाधिकारी ने बुधवार को त्रिवेणीगंज अनुमंडल एवं छातापुर प्रखंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने त्रिवेणीगंज प्रखंड के बघेली एवं पथरागौरधाय पंचायत तथा छातापुर प्रखंड बाजार पहुंचकर चल रहे फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डीएम ने वहां मौजूद सभी FR ID यूजर को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत क्षेत्र के सभी रैयत भू-धारकों का फॉर्मर रजिस्ट्री ID हर हाल में बनाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र किसान का नाम छूटना नहीं चाहिए और इसके लिए कर्मियों को घर-घर जाकर किसानों से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करना होगा। आवंटित लक्ष्य को समय पर पूरा करना सुनिश्चित किया जाए – DM जिलाधिकारी ने पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों को भी इस अभियान में सक्रिय सहयोग देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना है और इसे शत-प्रतिशत पूरा करना सभी संबंधित कर्मियों की जिम्मेदारी है। डीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि आवंटित लक्ष्य को समय पर पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। समस्याओं के समाधान को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और किसानों को आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सभी रैयत भू-धारकों से अपील करते हुए कहा गया कि वे अपने पंचायत स्तरीय कर्मियों से संपर्क करें अथवा नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर अपनी FR ID अवश्य बनवाएं, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें समय पर मिल सके। इस मौके पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी त्रिवेणीगंज, प्रखंड कृषि पदाधिकारी त्रिवेणीगंज एवं छातापुर, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *