भागलपुर में बकरीद पर सौहार्द बनाए रखने के लिए बैठक:गलत वीडियो चलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई, ASP बोले- परेशानी पर पुलिस को जानकारी दें

भागलपुर में बकरीद पर सौहार्द बनाए रखने के लिए बैठक:गलत वीडियो चलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई, ASP बोले- परेशानी पर पुलिस को जानकारी दें

भागलपुर में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर आज सुल्तानगंज थाना परिसर में प्रखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रशिक्षु एएसपी सह थानाध्यक्ष सायम रजा ने की। बैठक में पुलिस निरीक्षक मृत्युंजय कुमार, रोशन कुमार, एचएस कश्यप, मिथलेश मधुकर, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि और विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। दिशा-निर्देशों का पालन करने पर विस्तार से चर्चा की बैठक के दौरान बकरीद पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, सामाजिक सौहार्द कायम रखने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने पर विस्तार से चर्चा की गयी। मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने बताया कि गुरुवार को बकरीद के दिन क्षेत्र की सभी मस्जिदों में सुबह सात बजे से आठ बजे तक ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी। इसके बाद लोग अपने-अपने घरों में परंपरा के अनुसार कुर्बानी की रस्म पूरी करेंगे। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का भरोसा दिलाया। साथ ही सभी समुदायों से आपसी भाईचारा और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रशिक्षु एएसपी सह थानाध्यक्ष सायम रजा ने कहा कि बकरीद आपसी प्रेम, त्याग और भाईचारे का पर्व है। इसे सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक संदेश या फर्जी वीडियो पर ध्यान न दें और न ही उसे सोशल मीडिया पर साझा करें। यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को देने की अपील की। बैठक में राजद नगर अध्यक्ष अफरोज आलम, जदयू नेता मो. नोमान अंसारी, सांसद प्रतिनिधि पवन केसान, जदयू नेत्री रानी झा, प्रेम प्रभात सिन्हा, राजद नेता मो. मंजूर, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो. इजरायल, मुकेश कुशवाहा, बजरंग दल सदस्य सन्नी चौधरी, सौपनील झा, आरएलएम प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश चंद्रवंशी, पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष मो. मेराज, भाजपा नेता विकास कुमार कर्ण सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे। भागलपुर में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर आज सुल्तानगंज थाना परिसर में प्रखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रशिक्षु एएसपी सह थानाध्यक्ष सायम रजा ने की। बैठक में पुलिस निरीक्षक मृत्युंजय कुमार, रोशन कुमार, एचएस कश्यप, मिथलेश मधुकर, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि और विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। दिशा-निर्देशों का पालन करने पर विस्तार से चर्चा की बैठक के दौरान बकरीद पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, सामाजिक सौहार्द कायम रखने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने पर विस्तार से चर्चा की गयी। मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने बताया कि गुरुवार को बकरीद के दिन क्षेत्र की सभी मस्जिदों में सुबह सात बजे से आठ बजे तक ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी। इसके बाद लोग अपने-अपने घरों में परंपरा के अनुसार कुर्बानी की रस्म पूरी करेंगे। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का भरोसा दिलाया। साथ ही सभी समुदायों से आपसी भाईचारा और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रशिक्षु एएसपी सह थानाध्यक्ष सायम रजा ने कहा कि बकरीद आपसी प्रेम, त्याग और भाईचारे का पर्व है। इसे सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक संदेश या फर्जी वीडियो पर ध्यान न दें और न ही उसे सोशल मीडिया पर साझा करें। यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को देने की अपील की। बैठक में राजद नगर अध्यक्ष अफरोज आलम, जदयू नेता मो. नोमान अंसारी, सांसद प्रतिनिधि पवन केसान, जदयू नेत्री रानी झा, प्रेम प्रभात सिन्हा, राजद नेता मो. मंजूर, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो. इजरायल, मुकेश कुशवाहा, बजरंग दल सदस्य सन्नी चौधरी, सौपनील झा, आरएलएम प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश चंद्रवंशी, पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष मो. मेराज, भाजपा नेता विकास कुमार कर्ण सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *