अररिया में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा बैठक:DM विनोद दूहन ने अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की जांच की, कर्मियों के भुगतान और गोबरधन योजना पर चर्चा

अररिया में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा बैठक:DM विनोद दूहन ने अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की जांच की, कर्मियों के भुगतान और गोबरधन योजना पर चर्चा

अररिया में जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान योजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिले में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित विभिन्न योजनाओं और कार्यों की अद्यतन स्थिति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों के लिए कार्यरत अंशकालिक स्वच्छता कर्मियों और स्वच्छता पर्यवेक्षक-सह-अनुरक्षकों के पारिश्रमिक भुगतान से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा हुई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पंचायत सचिव और बीपीआरओ को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, पंचायत राज पदाधिकारी को इसकी नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए। मरम्मत एवं रख-रखाव की स्थिति पर भी चर्चा हुई
सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के आलोक में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम, 2026 के अनुपालन की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने पदाधिकारियों को विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायतों द्वारा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य हेतु खरीदी गई सामग्रियों के मरम्मत एवं रख-रखाव की स्थिति पर भी चर्चा हुई। जिला पदाधिकारी ने पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देशित किया कि आवश्यक मरम्मत और अनुरक्षण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाए। गोबरधन योजना की प्रगति का भी जायजा लिया
महादलित टोलों में शौचालय विहीन परिवारों को व्यक्तिगत शौचालय उपलब्ध कराने और निर्धन परिवारों को जीविका के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने के प्रस्तावों की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जहां शौचालय निर्माण नहीं हो पाया है, वहां शीघ्र कार्य पूरा कराया जाए। डब्ल्यूपीयू (वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट) निर्माण हेतु भूमि की अनुपलब्धता की स्थिति में मुखिया एवं अंचल अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में कुसियारगांव ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन गोबरधन योजना की प्रगति का भी जायजा लिया गया। जिला पदाधिकारी ने आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले की सभी पंचायतों में स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही परमान नदी के किनारे विभिन्न जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने हेतु भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में उप विकास आयुक्त अररिया रोजी कुमारी, सिविल सर्जन अररिया, निदेशक डीआरडीए अररिया, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस अररिया, कार्यपाल अभियंता, पीएचईडी अररिया, जिला समन्वयक एलएसबीए सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। अररिया में जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान योजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिले में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित विभिन्न योजनाओं और कार्यों की अद्यतन स्थिति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों के लिए कार्यरत अंशकालिक स्वच्छता कर्मियों और स्वच्छता पर्यवेक्षक-सह-अनुरक्षकों के पारिश्रमिक भुगतान से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा हुई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पंचायत सचिव और बीपीआरओ को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, पंचायत राज पदाधिकारी को इसकी नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए। मरम्मत एवं रख-रखाव की स्थिति पर भी चर्चा हुई
सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के आलोक में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम, 2026 के अनुपालन की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने पदाधिकारियों को विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायतों द्वारा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य हेतु खरीदी गई सामग्रियों के मरम्मत एवं रख-रखाव की स्थिति पर भी चर्चा हुई। जिला पदाधिकारी ने पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देशित किया कि आवश्यक मरम्मत और अनुरक्षण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाए। गोबरधन योजना की प्रगति का भी जायजा लिया
महादलित टोलों में शौचालय विहीन परिवारों को व्यक्तिगत शौचालय उपलब्ध कराने और निर्धन परिवारों को जीविका के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने के प्रस्तावों की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जहां शौचालय निर्माण नहीं हो पाया है, वहां शीघ्र कार्य पूरा कराया जाए। डब्ल्यूपीयू (वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट) निर्माण हेतु भूमि की अनुपलब्धता की स्थिति में मुखिया एवं अंचल अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में कुसियारगांव ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन गोबरधन योजना की प्रगति का भी जायजा लिया गया। जिला पदाधिकारी ने आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले की सभी पंचायतों में स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही परमान नदी के किनारे विभिन्न जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने हेतु भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में उप विकास आयुक्त अररिया रोजी कुमारी, सिविल सर्जन अररिया, निदेशक डीआरडीए अररिया, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस अररिया, कार्यपाल अभियंता, पीएचईडी अररिया, जिला समन्वयक एलएसबीए सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *