भागलपुर-बांका क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। बांका के बौसी-दुमका मुख्य मार्ग पर बायपास के पास देर रात एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। दिनभर लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ा, पेड़ गिरने के कारण सड़क के दोनों ओर गाड़ी की लंबी कतार लग गई और सैकड़ों यात्री घंटों जाम में फंसे रहे। सबसे अधिक परेशानी मालवाहक ट्रकों के ड्राइवरों को उठानी पड़ी, जिनकी गाड़ियां रात से ही सड़क पर खड़ी रहीं। स्थानीय लोगों के अनुसार रात करीब 1 बजे आए तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गया। सुबह करीब 10 बजे तक भी पेड़ हटाने के लिए कोई प्रशासनिक टीम या संबंधित विभाग का कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था। इस दौरान आसपास के लोग अपने स्तर से पेड़ की टहनियां काटकर रास्ता साफ करने का प्रयास करते रहे, लेकिन मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध होने के कारण यातायात सामान्य नहीं हो सका। लगातार खराब मौसम के कारण क्षेत्र में कई स्थानों पर पेड़ गिरने और सड़कें बाधित होने की सूचना है, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। रामपुरहाट से सामान लेकर सुपौल जा रहे थे, जाम में फंसे जाम में फंसे ट्रक चालक अशोक चौधरी ने बताया कि वह रामपुरहाट से सामान लेकर सुपौल जा रहे थे। रात करीब 1 बजे से ही उनकी गाड़ी सड़क पर खड़ी है। उन्होंने कहा कि करीब 1:20 बजे तेज आंधी-तूफान के दौरान यह पेड़ सड़क पर गिरा था। यह भागलपुर-दुमका का मुख्य मार्ग है, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। अशोक ने बताया कि गाड़ी में सामान लोड है और समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाने से नुकसान की आशंका बनी हुई है। उनका कहना था कि स्थानीय लोग अपने स्तर से पेड़ के कुछ हिस्से हटाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक सहायता के अभाव में समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुबह तक कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे जाम और लंबा होता गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल राहत और बचाव काम चलाकर सड़क को जल्द चालू कराने और आंधी से प्रभावित अन्य मार्गों की भी सफाई कराने की मांग की है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। बायपास थानेदार सुमन राय ने बताया कि अब यातायात पूरी तरह शुरू कर दी गई है। भागलपुर-बांका क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। बांका के बौसी-दुमका मुख्य मार्ग पर बायपास के पास देर रात एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। दिनभर लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ा, पेड़ गिरने के कारण सड़क के दोनों ओर गाड़ी की लंबी कतार लग गई और सैकड़ों यात्री घंटों जाम में फंसे रहे। सबसे अधिक परेशानी मालवाहक ट्रकों के ड्राइवरों को उठानी पड़ी, जिनकी गाड़ियां रात से ही सड़क पर खड़ी रहीं। स्थानीय लोगों के अनुसार रात करीब 1 बजे आए तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गया। सुबह करीब 10 बजे तक भी पेड़ हटाने के लिए कोई प्रशासनिक टीम या संबंधित विभाग का कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था। इस दौरान आसपास के लोग अपने स्तर से पेड़ की टहनियां काटकर रास्ता साफ करने का प्रयास करते रहे, लेकिन मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध होने के कारण यातायात सामान्य नहीं हो सका। लगातार खराब मौसम के कारण क्षेत्र में कई स्थानों पर पेड़ गिरने और सड़कें बाधित होने की सूचना है, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। रामपुरहाट से सामान लेकर सुपौल जा रहे थे, जाम में फंसे जाम में फंसे ट्रक चालक अशोक चौधरी ने बताया कि वह रामपुरहाट से सामान लेकर सुपौल जा रहे थे। रात करीब 1 बजे से ही उनकी गाड़ी सड़क पर खड़ी है। उन्होंने कहा कि करीब 1:20 बजे तेज आंधी-तूफान के दौरान यह पेड़ सड़क पर गिरा था। यह भागलपुर-दुमका का मुख्य मार्ग है, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। अशोक ने बताया कि गाड़ी में सामान लोड है और समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाने से नुकसान की आशंका बनी हुई है। उनका कहना था कि स्थानीय लोग अपने स्तर से पेड़ के कुछ हिस्से हटाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक सहायता के अभाव में समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुबह तक कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे जाम और लंबा होता गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल राहत और बचाव काम चलाकर सड़क को जल्द चालू कराने और आंधी से प्रभावित अन्य मार्गों की भी सफाई कराने की मांग की है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। बायपास थानेदार सुमन राय ने बताया कि अब यातायात पूरी तरह शुरू कर दी गई है।


