Air India की San Francisco फ्लाइट में बड़ी खराबी, 8 घंटे हवा में रहने के बाद वापस Delhi लौटी

Air India की San Francisco फ्लाइट में बड़ी खराबी, 8 घंटे हवा में रहने के बाद वापस Delhi लौटी
सैन फ्रांसिस्को जा रहा एयर इंडिया का एक विमान, जिसमें लगभग 230 यात्री सवार थे, बुधवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण आठ घंटे से अधिक समय तक हवा में रहने के बाद वापस राजधानी लौट आया। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया है और एयर इंडिया के सुरक्षा मानकों के अनुसार इसकी तकनीकी जांच की जाएगी। एक सूत्र ने बताया कि बोइंग 777-300 ईआर विमान में लगभग 230 यात्री सवार थे। एयरलाइन ने बताया, “27 मई को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली फ्लाइट AI173 तकनीकी खराबी के कारण निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार दिल्ली लौट आई है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, विमान आठ घंटे से अधिक समय तक हवा में रहा। तीन घंटे से अधिक समय तक चीनी हवाई क्षेत्र में रहने के बाद विमान ने राष्ट्रीय राजधानी की ओर वापस लौटना शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें: Tata Sons की बैठक से पहले Share Market में हलचल, Tejas Networks के शेयर क्यों बने रॉकेट?

यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए एयर इंडिया ने कहा कि उन्हें यथाशीघ्र उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। एयरलाइन ने कहा कि इस बीच, हमारी ग्राउंड टीम यात्रियों को जलपान, होटल में ठहरने की व्यवस्था या उनकी इच्छानुसार यात्रा का समय बदलने सहित सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *