ईद-उल-अजहा पर शामली पुलिस अलर्ट:शांति व्यवस्था बनाए रखने को सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन कैमरों से हो रही निगरानी

ईद-उल-अजहा पर शामली पुलिस अलर्ट:शांति व्यवस्था बनाए रखने को सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन कैमरों से हो रही निगरानी

शामली जनपद में ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्योहार को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। शांति व्यवस्था बनाए रखने और अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए पूरे जनपद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर स्थानीय कोतवाली और थाना पुलिस मस्जिदों, ईदगाहों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी बरत रही है। पूरे जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। हर थाना क्षेत्र में संदिग्ध लोगों पर ड्रोन कैमरों से विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि आने वाले ईद त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने जनता से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी शरारती तत्व की सूचना पीआरवी 112 या स्थानीय थाना पुलिस के सीयूजी नंबर पर दी जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *