गमछा डालकर आए बदमाश लॉक तोड़कर स्टेपनी ले गए,VIDEO:पहले रेकी की;महज 2 मिनट में वारदात को दिया अंजाम,वकील की थार

गमछा डालकर आए बदमाश लॉक तोड़कर स्टेपनी ले गए,VIDEO:पहले रेकी की;महज 2 मिनट में वारदात को दिया अंजाम,वकील की थार

अलवर शहर की पॉश पंचवटी कॉलोनी में खड़ी थार गाड़ी से स्टेपनी और ऑटो पार्ट्स चोरी होने का मामला सामने आया है। बदमाशों की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पंचवटी कॉलोनी निवासी एडवोकेट साहिल ने बताया कि उनकी थार गाड़ी मकान के बाहर खड़ी थी। 20 मई की तड़के करीब 3 बजे बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाश पहले इलाके में रेकी करते दिखाई दिए। इसके बाद दोनों आरोपी गाड़ी के पास पहुंचे और स्टेपनी में लगे ताले को तोड़कर उसे चोरी कर ले गए। आरोपी गाड़ी के कुछ अन्य ऑटो पार्ट्स भी अपने साथ ले गए। सीसीटीवी फुटेज में दोनों युवक मुंह पर भगवा रंग का गमछा बांधे नजर आ रहे हैं। फुटेज के अनुसार एक युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरे युवक ने महज दो मिनट में स्टेपनी का ताला तोड़ा और पैच खोलकर स्टेपनी बाइक पर रख ली। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिया है। मामले में मंगलवार को कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *