जबलपुर में होटल ‘सुकून’ में युवक के साथ संदिग्ध हालात में पकड़ाई युवती निकली डॉक्टर

जबलपुर में होटल ‘सुकून’ में युवक के साथ संदिग्ध हालात में पकड़ाई युवती निकली डॉक्टर

jabalpur hotel sukoon case: मध्यप्रदेश के जबलपुर के माढ़ोताल स्थित होटल सुकून के कमरे में पकड़े गए युवक-युवती के मामले में बड़ा खुलासा हुआ। जो युवक-युवती होटल में पकड़ाए थे उनमें से युवती मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर है जबकि युवक एक निजी सुरक्षा एजेंसी में सुपरवाइजर है। युवक-युवती के होटल के कमरे में पकड़े जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिक्योरिटी कंपनी ने युवक को नौकरी से हटा दिया है। बता दें कि शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सुकून होटल के कमरे से युवक-युवती को पकड़ा था। इस घटना के बाद प्रशासन ने होटल सुकून को सील कर दिया है।

युवती डॉक्टर और युवक सुपरवाइजर

जबलपुर के माढ़ोताल स्थित होटल सुकून में आपत्तिजनक गतिविधियों की सूचना मिलने पर तीन दिन पहले शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता होटल पहुंचे थे। तब वहां पर एक कमरे में एक युवक-युवती को पकड़ा गया था। मौके पर युवक-युवती ने अपना नाम बताने से इंकार कर दिया था जिसके कारण बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने होटल में जमकर हंगामा किया था। मौके पर पहुंची पुलिस युवक-युवती को पकड़कर अपने साथ ले गई थी। अब पता चला है कि जो युवक होटल में पकड़ा गया था उसका नाम फरहज अली कादरी है जो कि जबलपुर का ही रहने वाला है और एक सुरक्षा एजेंसी में सुपरवाइजर है। मामला उजागर होने के बाद कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया है वहीं युवती मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर है।

होटल में पहले से मौजूद था युवक, बाद में पहुंची युवती

बताया गया है कि युवक फरहज अली पहले से होटल में मौजूद था और बाद में युवती जो कि महिला डॉक्टर है कार से होटल में पहुंची। दोनों कमरे में थे तभी बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए और दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। आरोप है कि युवक-युवती को कमरे में पकड़ने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने होटल में हंगामा करने के साथ तोड़फोड़ भी की थी। जब पुलिस युवक-युवती को थाने लेकर जा रही थी तब कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की थी। हालांकि पुलिस ने किसी तरह हंगामे को शांत कराया और युवक-युवती को अपने साथ थाने ले गई थी।

बजरंग दल का आरोप

इस घटना के बाद बजरंग दल के अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि होटल मे लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं जिसकी शिकायत उन्हें मिली थी। पुलिस ने होटल के रिकॉर्ड और कमरे से मिले कुछ सामान जब्त किए हैं, साथ ही आईडी, रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज लेकर मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *