योजना सफल तो जनजातीय जिलों में करेंगे लागू

योजना सफल तो जनजातीय जिलों में करेंगे लागू

रतलाम. एक जिले के एक ब्लॉक में सौर ऊर्जा आधारित पायलट परियोजना शुरू करने की बात कहते हुए बताया कि योजना सफल होने पर इसे सभी जनजातीय जिलों में लागू किया जाएगा। खंडवा जिले की ग्राम पंचायतों में लगाए गए वाटर फिल्टर प्लांट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि स्कूल और आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए 1400 ग्राम पंचायतों में यह व्यवस्था की गई है।

यह बात जिला प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह ने मुख्य आतिथ्य के रूप में जल पूजन, दीप प्रज्वलन, दीपदान और भजन संध्या कार्यक्रम में कही। वे गंगा दशमी पर जल गंगा संवर्धन अभियान के अन्तर्गत कालिका माता परिसर स्थित झाली तालाब पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

पहले कालिका माता के दर्शन पूजन
कालिका माता के दर्शन-पूजन कर प्रभारी मंत्री शाह ने कार्यक्रम में कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण और ऊर्जा बचत आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जल संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक सामाजिक अभियान है। प्रदेशभर में जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।

स्टील के बर्तन अपनाने का आग्रह
शाह ने प्लास्टिक प्रदूषण को जल स्रोतों के दूषित होने का प्रमुख कारण बताते हुए सभी नागरिकों से प्लास्टिक के विकल्प अपनाने का आग्रह किया। शादी-ब्याह और सामाजिक आयोजनों में स्टील के बर्तनों के उपयोग करने को कहा। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण और स्वच्छता की शपथ दिलाई। महापौर प्रहलाद पटेल और जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने भी जल संरक्षण और स्वच्छता अभियान पर जोर दिया।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, महामंत्री जयवंत कोठारी, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा विप्लव जैन, एमआईसी सदस्य धर्मेंद्र व्यास, विशाल शर्मा, अनीता कटारा, मयूर पुरोहित, कलेक्टर मिशा सिंह, एसपी अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन, एडीएम शालिनी श्रीवास्तव, निगम आयुक्त अनिल भाना, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग रंजना सिंह और पीओ डूडा अरुण पाठक मौजूद रहे। पं. अनिरूद्ध मुरारी ने जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी।

गंगा दशहरा पर जल संरक्षण की शपथ
गंगा दशहरा पर शहर के हनुमान ताल जल संरक्षण की शपथ लेकर सामूहिक रूप से श्रमदान किया गया। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सोमवार को जिला स्तरीय श्रमदान कार्यक्रम हनुमान ताल पर आयोजित किया। इसके माध्यम से जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया। सुबह बैंडबाजों के साथ कलश यात्रा कस्तूरबानगर टंकी से हनुमान ताल तक निकाली। यहां उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि माँ गंगा हमारी आस्था और जीवन की प्रतीक रही हैं। उन्होंने “जल है तो कल है” का संदेश देते हुए जल स्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने अभियान के तहत पुराने जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने पर जोर दिया और जनभागीदारी को सफल अभियान की कुंजी बताया।

जल स्त्रोत संरक्षण की शपथ दिलाई
कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कल्पना पर यह कार्यक्रम गंगा दशहरे पर पूरे प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ मनाया जा रहा है। नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य जनसहभागिता से किए जा रहे हैं। महापौर पटेल ने उपस्थितों को जल व जल स्त्रोत संरक्षण की शपथ दिलाई।

नागरिकों ने श्रमदान में सहभागिता की
कार्यक्रम में युवा मोर्चा महामंत्री विप्लव जैन, कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, क्षेत्रिय पार्षद निशा सोमानी, देवश्री पुरोहित, सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन, निगम आयुक्त अनिल भाना सहित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने श्रमदान में सहभागिता की। संचालन नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया ने किया। इसके बाद सीमा अग्निहोत्री, मेघा श्रोत्रिय, महेश सिरोहिया, राहूल जाखड़, बीएल चौधरी, ब्रजेश कुशवाह सहित महिलाएं तथा निगम कर्मचारियों ने हनुमान ताल स्वच्छता कार्य में श्रमदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *