समस्तीपुर में एक विधवा महिला से उसके देवर ने यौन शोषण का प्रयास किया है और विरोध करने पर मारपीट कर बच्चों सहित घर से निकाल दिया है। महिला को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना वारिसनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी आठ साल पहले विजय कुमार राय से हुई थी। छह महीने पहले पति की बीमारी से मौत हो गई, जिसके बाद वह अपने तीन बच्चों के साथ ससुराल में रह रही थी। महिला के अनुसार, उसका छोटा देवर उसे लगातार परेशान कर रहा था। महिला ने आरोप लगाया कि देवर शादी का झांसा देकर पहले भी कई बार यौन शोषण का प्रयास कर चुका था, लेकिन लोक-लाज के कारण उसने किसी को नहीं बताया। मंगलवार रात देवर नशे की हालत में घर आया और महिला से जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा। महिला के शोर मचाने पर उसकी सास, ननद और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। महिला बोली- थाने में करूंगी शिकायत जब महिला ने अपने देवर की करतूत की शिकायत सास, ननद और अन्य ससुराल वालों से की, तो उन्होंने महिला को ही मारपीट कर बच्चों सहित घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला ने अपने मायके वालों को सूचना दी, जो मौके पर पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉक्टर दशरथ कुमार सिंह की देखरेख में महिला का इलाज चल रहा है। महिला ने बताया कि वह इस मामले को लेकर महिला थाने में अपने देवर के खिलाफ लिखित आवेदन देगी। महिला थाना अध्यक्ष प्रीति कुमारी ने बताया कि पीड़ित महिला की ओर से लिखित आवेदन दिए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर में एक विधवा महिला से उसके देवर ने यौन शोषण का प्रयास किया है और विरोध करने पर मारपीट कर बच्चों सहित घर से निकाल दिया है। महिला को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना वारिसनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी आठ साल पहले विजय कुमार राय से हुई थी। छह महीने पहले पति की बीमारी से मौत हो गई, जिसके बाद वह अपने तीन बच्चों के साथ ससुराल में रह रही थी। महिला के अनुसार, उसका छोटा देवर उसे लगातार परेशान कर रहा था। महिला ने आरोप लगाया कि देवर शादी का झांसा देकर पहले भी कई बार यौन शोषण का प्रयास कर चुका था, लेकिन लोक-लाज के कारण उसने किसी को नहीं बताया। मंगलवार रात देवर नशे की हालत में घर आया और महिला से जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा। महिला के शोर मचाने पर उसकी सास, ननद और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। महिला बोली- थाने में करूंगी शिकायत जब महिला ने अपने देवर की करतूत की शिकायत सास, ननद और अन्य ससुराल वालों से की, तो उन्होंने महिला को ही मारपीट कर बच्चों सहित घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला ने अपने मायके वालों को सूचना दी, जो मौके पर पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉक्टर दशरथ कुमार सिंह की देखरेख में महिला का इलाज चल रहा है। महिला ने बताया कि वह इस मामले को लेकर महिला थाने में अपने देवर के खिलाफ लिखित आवेदन देगी। महिला थाना अध्यक्ष प्रीति कुमारी ने बताया कि पीड़ित महिला की ओर से लिखित आवेदन दिए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


