पंजाब के 2 शूटरों को प्रोडक्शन वारंट पर किया अरेस्ट:पुलिस जीप को टक्कर मारने, जवानों पर कार चढ़ाने के प्रयास में गिरफ्तारी

पंजाब के 2 शूटरों को प्रोडक्शन वारंट पर किया अरेस्ट:पुलिस जीप को टक्कर मारने, जवानों पर कार चढ़ाने के प्रयास में गिरफ्तारी

चूरू में एनएच 52 पर पुलिस जीप को टक्कर मारकर पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने के प्रयास के मामले में सदर पुलिस ने पंजाब निवासी 2 शूटरों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को रतनगढ़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। सदर थानाधिकारी मोटाराम ने बताया कि ये आरोपी रतनगढ़ में एक कांग्रेस पार्षद के घर फायरिंग की वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी कर रखी थी। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 1 दिन के रिमांड पर भेजा
पुलिस ने जब आरोपियों को रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने अपनी गाड़ी तेज गति से दौड़ाते हुए पुलिस जीप को टक्कर मार दी। इसके बाद बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने का भी प्रयास किया। इस संबंध में सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने पंजाब निवासी शूटर अनमोल और रोहित को रतनगढ़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। गौरतलब है कि ये वही आरोपी हैं, जो रतनगढ़ फायरिंग प्रकरण में गिरफ्तार हुए थे। भागते समय इन्होंने ढाढर टोल नाके पर पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारी थी और पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *