फरारी की पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार ‘लूस’ लॉन्च:फुल चार्ज पर 530km चलेगी, टॉप स्पीड 310kmph; कीमत ₹6.10 करोड़

फरारी की पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार ‘लूस’ लॉन्च:फुल चार्ज पर 530km चलेगी, टॉप स्पीड 310kmph; कीमत ₹6.10 करोड़

लग्जरी स्पोर्ट्स कार बनाने इटली की कंपनी फरारी ने आज 26 मई को अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार लॉन्च की है। यह एक 4-डोर, 5-सीटर इलेक्ट्रिक GT कार है, जिसे रफ्तार के साथ लग्जरी भी चाहने वाले लोगों के लिए बनाया गया है। खास बात ये है कि लूस फरारी की पहली EV के अलावा पहली 5 सीटर कार भी है। इसे एपल के पूर्व डिजाइन चीफ जॉनी इव की कंपनी ‘LoveFrom’ ने डिजाइन किया है। कंपनी का दावा है कि कार फुल चार्ज पर 530km चलेगी और इसकी टॉप स्पीड 310kmph है। फरारी लूस की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.50 लाख यूरो (6.10 करोड़ रुपए) है। कार की बुकिंग दुनियाभर में शुरू कर दी गई है। भारतीय बाजार में इसकी लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद है कि इसे आने वाले समय में इम्पोर्ट रूट के जरिए भारत लाया जा सकता है। एक्सटीरियर: फरारी का अब तक का सबसे अलग डिजाइन लूस का डिजाइन फरारी की अन्य कारों जैसा नहीं है। इसे ‘क्लीन शीट’ यानी बिल्कुल नए सिरे से डिजाइन किया गया है। इंटीरियर: एपल की झलक और रेट्रो थीम का कॉम्बिनेशन कार के अंदर जोनी इव की ‘एपल एस्थेटिक्स’ साफ नजर आती है। इसमें एनोडाइज्ड एल्यूमीनियम और कोर्निंग ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। परफॉर्मेंस: 1050hp की पावर और क्वाड मोटर सेटअप लूस एक परफॉर्मेंस बीस्ट है। इसमें चार इलेक्ट्रिक मोटर्स (हर पहिये पर एक) दी गई हैं। बैटरी और रेंज: सिंगल चार्ज पर 530km चलेगी फरारी ने इस कार की बैटरी को मारानेलो में ही डिजाइन और तैयार किया है।
सेफ्टी फीचर्स: एडवांस्ड सस्पेंशन और टॉर्क वेक्टरिंग लूस को केवल तेज ही नहीं, बल्कि आरामदायक और सुरक्षित भी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *